खेल

Mayank Agarwal की हेल्थ पर आया अपडेट, इस दिन से मैदान पर करेंगे वापसी

Mayank Agarwal Health Update: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिससे ये साफ हो गया है कि रणजी ट्रॉफी 2024 में उनकी वापसी होगी. दरअसल कुछ दिनों पहले मयंक अग्रवाल ने फ्लाइट में पानी समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया था. उसके तुरंत बाद मंयक की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि, बाद में उनकी हालात में सुधार हो गया था. अब मयंक की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

जल्द मैदान पर दिखेंगे मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल की तबीयत अब पूरी तरह से फिट है. डॉक्टर्स ने उन्हें मैच खेलने की भी मंजूरी दे दी है. अब मयंक अग्रवाल 9 फरवरी से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते हुए दिखेंगे. रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं. कर्नाटक का अगला मुकाबला 9 फरवरी को तमिलनाडु से होने वाला है. इसी मैच में मयंक अग्रवाल क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे. वह बीमार होने के चलते अपना पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. मयंक अग्रवाल के मैनेजर की तरफ से इस मामले को लेकर त्रिपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. त्रिपुरा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच करने की बात कही थी.

टीम में शामिल हुए मयंक अग्रवाल

कर्नाटक टीम को रेलवे के साथ मैच खेलना था. जिसके लिए सभी खिलाड़ी को त्रिपुरा से फ्लाइट से दिल्ली आना था. इस फ्लाइट में मयंक अग्रवाल की सीट के सामने एक बोतल रखी थी. जिसको मयंक अग्रवाल ने पानी समझकर पी लिया था. पानी पीते ही मयंक की तबीयत बिगड़ गई थी. उनका चेहरा भी सूज गया था और मुंह में छाले पड़ गए थे. स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. एक दिन बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्टी दे दी थी. अब मयंक को तमिलनाडु के साथ होने वाले मैच के लिए कर्नाटक टीम में शामिल किया है.

शानदार फॉर्म में हैं मयंक अग्रवाल

रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में दिखे हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 4 मैच में उनके बल्ले से 400 से ज्यादा रन निकले हैं. चार मैचों में मयंक के बल्ले से दो शतक भी निकले हैं. अब टीम को मयंक से ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: आखिरी तीन टेस्ट के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान! कोहली-शमी और राहुल-जडेजा पर रहेंगी नजरें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago