देश

Bihar Election 2025: गांधी मैदान-कृष्णा घाट रोड पर फॉर्म बिखरने की बात गलत, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने दी सफाई

चुनाव आयोग ने पटना में गांधी मैदान से कृष्णा घाट वाली फ्लाईओवर पर हजारों वेरिफिकेशन फॉर्म मिलने की घटना को गलत बताया है. एक वीडियो में सड़क किनारे अनगिनत पेपर दिखे थे. विपक्ष ने इस पर चुनाव आयोग को घेरा था. हालांकि, चुनाव आयोग ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है.

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एक पोस्ट के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि गांधी मैदान से कृष्णा घाट फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर गणना प्रपत्र बिखरे हुए पाए गए हैं. इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना की ओर से तत्काल स्थल पर सत्यापन (स्पॉट वेरिफिकेशन) किया गया, जिसमें ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं आई.”

पोस्ट में आगे लिखा गया, “वहां से कोई गणना प्रपत्र भी बरामद नहीं हुआ. उप निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से स्थानीय स्तर पर अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने की पुष्टि नहीं की और सभी ने मामले के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की.”

पटना जिला प्रशासन ने कहा- वीडियो पुराना है

पटना जिला प्रशासन ने भी एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें सड़क पर कहीं भी गणना प्रपत्र नहीं मिला.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पटना जिला प्रशासन ने लिखा, “ऐसा प्रतीत होता है कि यह वीडियो पुराना है. सभी पदाधिकारीगण की ओर से एक-एक फॉर्म को सुव्यवस्थित ढंग से संभालकर रखा जा रहा है. वीडियो में प्रदर्शित मामले की जांच की जा रही है. जांच से संबंधित वीडियो नीचे संलग्न है. जांच का यह वीडियो 12 जुलाई दोपहर 2.50 बजे का है, जिसमें कोई भी फॉर्म सड़क पर गिरा हुआ नहीं पाया गया है. मामले की विस्तृत जांच टीम कर रही है.”

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यह तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. वीडियो में सड़क पर तमाम कागज पड़े हुए थे. विपक्षी दलों ने दावा किया था कि यह कागज गणना प्रपत्र वाले फॉर्म हैं. रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह वीडियो चलाया था और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था. फिलहाल, चुनाव आयोग ने स्थिति साफ कर दी है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट में नेपाली और बांग्लादेशी भी! पप्पू यादव बोले, पिता-पुत्र का नाम पूछ कैसे तय हो रहा कोई विदेशी?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

3 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

7 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

23 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

44 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

1 hour ago