दुनिया

Russia Ukraine War: इंटरनेशनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, वॉर क्राइम का आरोप

International Criminal Court: अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने यूक्रेन मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने यूक्रेन से बच्चों के अपहरण में कथित संलिप्तता के कारण युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि पुतिन ‘‘बच्चों के अवैध निर्वासन और यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में बच्चों को अवैध रूप से ले जाने संबंधी युद्ध अपराधों के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हैं.’’

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में बाल अधिकार मामलों की आयुक्त मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा के खिलाफ भी ऐसे ही आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के बाद से पुतिन के रवैये पर सवाल उठते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: BBC डॉक्यू्मेंट्री स्क्रीनिंग मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीएचडी छात्र को किया डीबार, एक साल तक अब नहीं दे पाएंगे एग्जाम

रूस के सामने मजबूती से डंटा है यूक्रेन

पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन के साथ खड़े हैं और रूस के खिलाफ इस जंग में खुलकर मदद कर रहे हैं. वहीं यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के एक साल बाद अब रूस में भी पुतिन घिरते नजर आ रहे हैं. यूक्रेन के साथ जंग के बाद लगा था कि रूसी सैनिकों के सामने यूक्रेन जल्द ही सरेंडर कर देगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. यूक्रेन ने रूसी सेना का डंटकर मुकाबला किया. यूक्रेन रूस के खिलाफ हर मोर्चे पर मजबूती से डंटा हुआ है जिसके बाद पुतिन के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पुतिन अपनी शर्तों पर यह जंग जीतने में कामयाब नहीं हुए तो उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ सकता है. पूर्व डिप्लोमैट बोरिस बोन्डारेव पुतिन की तीखी आलोचना करते रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन से इस्तीफा मांग लिया था.

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सोमवार से रूस की यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बातचीत करेंगे और वह यूक्रेन में जंग को खत्म करने के लिए शांति वार्ता की पैरवी कर सकते हैं. वहीं अमेरिका ने शी-पुतिन की बैठक से पहले कहा कि वह यूक्रेन में संघर्ष विराम के आह्वान का विरोध करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

1 minute ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

17 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

29 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

42 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

44 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago