देश

हजारीबाग के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हई वारदात

हजारीबाग जिले के लोहसिंहना थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी को तोड़ दिया और उसमें जमा नकदी लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

एक साल से चढाया जान गायब

जानकारी के अनुसार, रोज की ही तरह सुबह जब मंदिर के मुख्य पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो मंदिर के अंदर का मंजर देखकर हैरान हो जाते है. दरअसल, मंदिर परिसर में रखी दान पेटी टूटी हुई थी और उसमें रखा सारा पैसा गायब.

पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा पिछले करीब एक साल से चढ़ाया गया दान उसी पेटी में जमा था, जिसे चोर अपने साथ ले गए. चोरी गई राशि कितनी है, इसका सटीक आकलन फिलहाल नहीं हो सका है.

CCTV में हुआ रिकॉर्ड

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में तीन अज्ञात युवक रात करीब डेढ़ बजे मंदिर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए दिखाई दिए हैं. लगभग 15 मिनट बाद वही युवक मंदिर की चारदीवारी से बाहर निकलते नजर आए. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

घटना को लेकर मंदिर प्रबंधन और पुजारी की ओर से लोहसिंहना थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

जांच में लगी पुलिस

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में चोरी की घटना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढें: धान खरीदी में बिचौलियों का बोलबाला, आधी रात पहुंचा धान और किसानों की बढ़ी परेशानी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago