आईपीएल

IPL 2023: 24 साल के इस खिलाड़ी से धोखा खा गए हैदराबादी, 13.25 करोड़ का लगा दिया ‘चूना’!

Harry Brook IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग कई वर्षों से उन युवाओं के लिए वरदान है जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पैर जमाने की कोशिश करते हैं, और यह सीज़न भी अलग नहीं है. डेविड वार्नर, शॉन मार्श, और जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, राशिद खान और अन्य लोगों तक, इंडियन प्रीमियर लीग ने हमेशा नई प्रतिभा को एक खास मंच दिया, और उन खिलाड़ियों ने यहां से अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की. लेकिन एक यंग इंग्लिश क्रिकेटर के लिए के मामले में ऐसा नहीं लगता.

जी हां, हम बात कर रहे हैं हैरी ब्रूक की. दिलचस्प बात यह है कि ब्रूक ने अपने बल्लेबाजी कौशल से पूरे क्रिकेट जगत को अपना मुरीद बना लिया है. यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें मिनी ऑक्शन में मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा, लेकिन ब्रूक अब तक अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

SRH को 13.25 करोड़ का ‘चूना’!

हैरी ब्रुक की बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपये थी और सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके पिछले प्रदर्शन को देखकर उन पर 13 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए. ब्रुक को अपने साथ जोड़ने के लिए कई टीमों में होड़ मची और अंत में हैदराबाद ने उन्हें एक मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा.

 

 

मगर अब ऐसा लगता है कि हैदराबाद ने यह एक घाटे का सौदा कर लिया. पिछले दो मैचों में ब्रूक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ भी वो फ्लॉप रहे जिसके बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

14 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

28 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

45 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago