देश

महाकुम्भ में राजनीति जगत के दिग्गजों का लगा तांता, त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर योगी सरकार को सराहा

महाकुम्भ-2025 में प्रतिदिन देश-दुनिया से नामी-गिरामी शख्सियतों के आने का क्रम लगातार जारी है. शुक्रवार को इस क्रम में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा की सांसद रेखा शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के साथ ही सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सुबुही खान ने लगाई आस्था की डुबकी. इसके साथ ही, योगी सरकार की तैयारियों पर प्रसन्नता जताते हुए सनातन के इस सबसे बड़े समागम में सकुशल व्यवस्था कराने के लिए सीएम योगी, प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा पुलिस व प्रशासन की जमकर सराहना की है. इसके साथ ही, तेलंगाना के पूर्व मंत्री मल्ला रेड्डी और गोवा के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने भी आस्था की डुबकी लगाकर खुद को धन्य माना.

वंदे भारत ट्रेन से प्रयागराज पहुंचे सर्बानंद सोनोवाल

प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए केंद्रीय मंत्री (पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय) सर्बानंद सोनोवाल नई दिल्ली से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान कर खुद के जीवन को धन्य माना. वहीं, भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी शुक्रवार को डुबकी लगाई. दोनों ने ही योगी सरकार के प्रयासों की तारीफ की.

योगी सरकार के प्रयास हैं बेहतर

महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं की रेखा शर्मा जमकर सराहना की और योगी सरकार के प्रयासों को बेहतर बताया. रेखा शर्मा ने कहा कि महाकुम्भ में योगी सरकार की बहुत अच्छी व्यवस्था है, मुझे कोई परेशानी नहीं हुई. लोगों को कोई समस्या नहीं आ रही है. उनके अनुसार, जब मैं एयरपोर्ट से बाहर आई, तो कोई भारी भीड़ नहीं थी, न ही लंबी लाइनें थीं. महाकुम्भ मेला क्षेत्र में की गई टेंट की व्यवस्था की तारीफ करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ” टेंट में भी बहुत अच्छी व्यवस्था है. मुझे लगता है कि योगी सरकार ने करोड़ों लोगों के लिए इतनी बेहतरीन व्यवस्था की है. यह एक जीवन भर का अवसर है, जिसे मैं गंवाना नहीं चाहती थी. उन्होंने कहा कि वह संसद सत्र समाप्त होने के बाद यहां आईं और शनिवार से वह अपने बाकी सामान्य कार्यों को फिर से शुरू करेंगी. आस्था पहले है, बाकी काम बाद में है.”

पक्ष हो या विपक्ष, सबके सिर चढ़कर बोल रहा महाकुम्भ का जादू

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सुबुही खान ने भी शुक्रवार को आस्था की डुबकी लगाई. इन दोनों ने ही महाकुम्भ को सनातन आस्था का सबसे बड़ा महाआयोजन करार देते हुए इसे भव्य बनाने और श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों, साधु-संतों व आमजनों के लिए सुविधाएं तथा व्यापक स्तर पर व्यवस्था करने के लिए योगी सरकार की जमकर तारीफ की. साथ ही, इसे जीवन में एक बार होने वाला अनुभव करार दिया. उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा पुलिस व प्रशासन की भी सराहना की. दूसरी ओर, तेलंगाना के पूर्व मंत्री मल्ला रेड्डी और गोवा के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने भी आस्था की डुबकी लगाकर खुद को धन्य माना.


ये भी पढ़ें- काशी तमिल संगमम का साक्षी बनेगा महाकुम्भ, 16 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा आयोजन


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

18 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

37 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

44 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

50 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago