देश

नर्सिंग की छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला

सैफई मेडिकल कॉलेज की एक नर्सिंग छात्रा का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार बताया कि बाद में जब मुख्‍य आरोपी को असलहा बरामद कराने के लिए पुलिसकर्मियों की एक टीम ले जा रही थी तब उसने भागने की कोशिश की और टीम पर गोलीबारी की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी है.

इटावा-सैफई रोड के पास मिला शव

पुलिस ने बताया कि छात्रा का शव बृहस्पतिवार शाम इटावा-सैफई रोड के पास पाया गया था. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि 20 वर्षीय छात्रा की हत्या की गई और फिर उसके शव को बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल पर फेंक दिया गया. उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.’’ पुलिस के मुताबिक, महिला ‘नर्सिंग कोर्स’ के तृतीय वर्ष की छात्रा थी. बृहस्पतिवार को दोपहर में जब वह कक्षा में नहीं आई तो उसकी सहेली ने वार्डन को सूचित किया.

पड़ोसी ने की थी छात्रा की हत्या

एसएसपी ने कहा, “हमने हत्या के सिलसिले में कुदरकोट औरैया के निवासी महेंद्र (30) और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. महेंद्र छात्रा का पड़ोसी है. वह उसे कॉलेज से बाहर ले गया और बहस के बाद उसने उसकी हत्या कर दी.” एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी महेन्द्र ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि छात्रा का शव मिलने के स्थान से कुछ दूर पर उसने तमंचा को छिपा दिया है.

उन्‍होंने बताया कि तमंचा की बरामदगी के लिए महेन्द्र को पुलिस हिरासत में घटनास्थल पर ले जाया गया तो वह छुपाए गए स्थान से तमंचा निकाल कर भागने लगा और उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलायी. एसएसपी ने बताया कि तभी पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उसे पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो कर गिर पड़ा. उनके अनुसार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस का मानना है कि महेंद्र की उसके भाई और एक अन्य रिश्तेदार ने कथित तौर पर इस कृत्य में मदद की. इसी बीच मेडिकल कालेज की छात्रा की कथित तौर पर हत्या होने और शव मिलने की खबर से आक्रोशित छात्र-छात्राएं कॉलेज के परिसर में नारेबाजी करते हुए एकत्र हो गये तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया.

अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”सैफई विश्वविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है. यह उत्तर प्रदेश में भाजपा के समय अपराध के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की घोषित नीति के बेअसर हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण है.”

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अब तक 37 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की. उन्होंने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, ताकि बीएचयू और सैफई विश्वविद्यालय जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके. भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान.’’

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

28 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

34 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

36 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

46 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

51 minutes ago