देश

दिल्ली शराब घोटाला मामले में कविता गिरफ्तार होने वाली तीसरी बड़ी नेता, जानें कैसे पूर्व सीएम की बेटी तक पहुंची जांच की आंच

Delhi Liquor Scam Case MLC K Kavita Arrested by ED: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीआरएस की एमएलसी के कविता को गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की है. ऐसे में आइये जानते हैं कि शराब नीति मामले में कविता का नाम कैसे आया?

ईडी का दावा है कि के. कविता शराब कारोबारियों की साउथ ग्रुप लाॅबी से जुड़ी हुई थीं. जानकारी के अनुसार साउथ के कुछ शराब कारोबारियों की इस नीति को अपने मनमाफिक करवाने में अहम भूमिका थी. ईडी की पूछताछ में आरोपी विजय नायर ने सबसे पहले के. कविता का नाम लिया था. विजय नायर को साउथ के शराब कारोबारियों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मिली थी. ये रिश्वत शराब कारोबारियों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को देने के लिए दी थी. इसके बाद ईडी ने साउथ के कारोबारी और कविता के करीबी रामचंद्रन पिल्लई को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी. पिल्लई को इस मामले में ईडी पकड़ चुकी है.

कविता तक ऐसे पहुंची ईडी

फरवरी 2023 में सीबीआई ने इस मामले में कविता के अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंतला को पकड़ा था. उससे मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने कारोबारी पिल्लई को भी पकड़ा था. पिल्लई ने पूछताछ में बताया कि कविता और आप पार्टी के बीच समझौता हुआ जिसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ. इसी समझौते के जरिए कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को दिल्ली के शराब कारोबार में प्रवेश मिला. ईडी ने बताया कि पूछताछ में बुचीबाबू ने खुलासा किया कि विजय नायर और कविता की 19-20 मार्च 2021 को मुलाकात हुई थी.

ये भी पढ़ेंः कविता की गिरफ्तारी पर भाई केटीआर की ED अधिकारी से हुई बहस, पीएम मोदी को बताया खिलजी का उत्तराधिकारी, देखें Video

जानें क्या है साउथ ग्रुप?

बता दें कि कथित साउथ ग्रुप का नाम ईडी ने साउथ के नेताओं, कारोबारियों और नौकरशाहों को संबोधित करने के लिए लिया था. जांच एजेंसी के अनुसार इस ग्रुप में सरथ रेड्डी अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर, एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस के सांसद) उनके बेटे राघव मंगुटा और कविता शामिल थे.

ये भी पढ़ेंः Delhi Liquor Policy Case: ED ने पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर की बेटी कविता को हिरासत में लिया, दिल्ली लेकर आ रही एजेंसी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

27 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago