देश

Ayodhya Ram Mandir: 20 जनवरी से अयोध्या में नहीं मिलेगा इन लोगों को प्रवेश…सुरक्षा व्यवस्था व पूरे समारोह को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किया ये निर्देश

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) उद्घाटन के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. इसको लेकर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और तमाम तैयारियां भी जारी हैं. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश भर के सैकड़ों वीवीआईपी भी मौजूद रहेंगे. इसको देखते हुए इस तरह से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा. तो वहीं इस पूरी व्यवस्था को लेकर यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने समारोह की तैयारी संबंधी विशेष निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें सुरक्षा से लेकर तमाम व्यवस्थाओं का जिक्र किया गया है. तो वहीं सबसे बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि 20 से 22 जनवरी के बीच अयोध्या में उन्हीं लोगों को प्रवेश मिल सकेगा, जिनको मंदिर ट्र्स्ट की ओर से न्योता दिया गया है.

बुधवार को जारी निर्देश में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा कही गई हैं ये बातें…

राम मंदिर उद्घाटन के दिन यानी 22 जनवरी, 2024 को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
16 जनवरी से 22 जनवरी तक, यानी एक सप्ताह तक प्रदेश के हर देव मंदिर में राम संकीर्तन आदि का आयोजन किया जाए.
22 जनवरी को सायंकाल हर घर, घाट या मंदिर में दीपोत्सव का कार्यक्रम करने का निर्देश जारी किया गया है.
22 जनवरी की शाम अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव का आयोजन एवं तदोपरांत इको फ़्रेंडली आतिशबाजी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं.
राम मंदिर कार्यक्रम को देखते हुए सभी सरकारी इमारतों, स्कूल/कॉलेज को भी सजा.
ये भी निर्देश दिए गए हैं कि, पूरे प्रदेश के देव मंदिरों में स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाए.
इसी के साथ ये भी कहा गया है कि, कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए अयोध्या में 50 अतिरिक्त स्क्रीन/डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था की जाए.
सभी नगरों एवं गांवों में नगर विकास एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई का अभियान चलाया जाए.
तो इसी के साथ ही सभी जनपद मुख्यालयों पर 14 जनवरी को जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष सफाई अभियान की शुरूआत करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रदेश के सभी कार्यालयों में भी 14 जनवरी से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई का अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं. इससे प्लास्टिक एवं गंदगी की सफाई करके परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
22 जनवरी को लोगों को प्रेरित कर घर-घर, संस्थानों आदि में दीप जलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रदेश के सभी कार्यालयों में 22 से 26 जनवरी तक विशेष प्रकाश की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बनेगा देश का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का हर साल मनेगा उत्सव

AI कैमरों से रखी जाएगी नजर

इसी के साथ ही मुख्य सचिव ने अयोध्या में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी के साथ-साथ एआई बेस्ड कैमरो से हर किसी पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही 20 से 22 जनवरी के मध्य अयोध्या में उन्हीं लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी, जिनको श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा 22 जनवरी के लिए निमंत्रण दिया गया है. निर्देश दिया गया है कि, इसके लिए रोड एवं ट्रेन दोनों के संबंध में उपयुक्त व्यवस्था की जाए. इसी के साथ ही मुख्य सचिव ने 14 जनवरी से अयोध्या में नगर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं. कार्यक्रम स्थल पर दस हजार अतिथियों को पहुंचाने के लिए 200 ई-बसें, गोल्फ कार्ट और पिंक ऑटो की व्यवस्था की गई है. तो इसके अतिरिक्त 200 वाहन भी लगाए जाएंगे. परिवहन विभाग की 1033 बसों की व्यवस्था की गई है.

मुख्य सचिव ने कहा है कि, ITMS (Integrated Traffic Management System) के सीसीटीवी/पुलिस के लगाए सीसीटीवी एवं पब्लिक सीसीटीवी के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी की जाए. उन्होंने पब्लिक सीसीटीवी के 1500 कैमरों को ITMS से इंटीग्रेट किए जाने के निर्देश दिए हैं. अयोध्या के येलो जोन में 10,715 जगहों पर Face Recognition वाले AI बेस्ड कैमरों से रखी निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया है. साथ ही ITMS से इंटीग्रेट कर कंट्रोल रूम से नजर रखने के निर्देश दिए हैं.
NDRF/SDRF की टीमें की तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. SDRF टीम  नियमित रूप से Boat Patrolling करेगी.
साथ ही कहा गया है कि नाविकों को लाइफ जैकेट और आईकार्ड निर्गत किए जाएं. किसी भी प्रकार का नशा वर्जित होगा.
20 जनवरी तक 04 क्रूज बोट्स की व्यव्स्था होगी.
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर 27 जनवरी से 15 फरवरी तक रेलवे सुरक्षा बल की विशेष व्यवस्था की जाएगी.
सभी टेंट सिटी में फायर ब्रिगेड की व्यव्स्था करने के निर्देश दिए गए हैं.
पुलिस बल द्वारा पूरे शहर की पेट्रोलिंग होगी. बाहरी व्यक्तियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए.
टेंट सिटी में 10 बेड के प्राथमिक अस्पताल की व्यवस्था करने औऱ साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
एंटी ड्रोन सिस्टम, SSF की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

22 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago