देश

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक को दिया गया था जहर? विकास मालू की पत्नी का अपने ही पति पर आरोप, कहा- हत्या की थी प्लानिंग

Satish Kaushik Death: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन ने उनके परिवार और फैंस को झकझोर कर रख दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्टर की मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट को कारण बताया गया था लेकिन इस मामले में एक के बाद एक कई मोड़ आए हैं, जो किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस अभी इस तरह की रिपोर्ट्स से इनकार करती रही है. लेकिन शनिवार को कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आती दिखाई दे रही है. गुटखा किंग विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर अपने पति पर सतीश कौशिक की मौत में हाथ होने का आरोप लगाया है.

सतीश कौशिक मौत से पहले विकास मालू के फार्महाउस पर हुई पार्टी में शामिल हुए थे. पुलिस ने इस फार्महाउस से कुछ संदिग्ध दवाएं भी बरामद की थीं जिसको लेकर सान्वी का आरोप है कि इन दवाओं का इंतजाम विकास मालू ने ही किया था.

सतीश कौशिक ने मालू को 15 करोड़ रु दिए थे- सान्वी

सान्वी ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि अभिनेता ने विकास मालू को 15 करोड़ रुपये दिए थे और अपने पैसे वापस लेने के लिए एक बार सतीश कौशिक पिछले साल दुबई में उनके घर आए थे. सान्वी ने आरोप लगाया है कि सतीश कौशिक ने मेरे पति विकास मालू से कहा कि तीन साल हो गए, लेकिन उनका पैसा लौटाया नहीं गया, उन्हें पैसों की जरूरत है, इसलिए वो 15 करोड़ उन्हें वापस चाहिए. सान्वी ने कहा कि तब मेरे पति ने कौशिक से वादा किया था कि वह जल्द पैसे चुका देंगे.

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: ‘मेरे पति ने 15 करोड़ के लिए की सतीश कौशिक की हत्या’, महिला का सनसनीखेज दावा, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विकास मालू की पत्नी ने आगे कहा, “जब मैंने अपने पति से पूछा कि मामला क्या है, तो उन्होंने कहा कि वे कौशिक से छुटकारा पाने का प्लान बना रहे हैं.” सान्वी ने आगे कहा कि चूंकि अभिनेता की मेरे पति (विकास मालू) के फार्महाउस पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, इसलिए उन्हें शक है विकास ने उन्हें (सतीश कौशिक) जहर देकर मार दिया होगा.

कई तरह के ड्रग्स के कारोबार करने का आरोप

सान्वी ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी कहा है कि उनका पति विकास मालू कई तरह के ड्रग्स का कारोबार करता है. सान्वी विकास मालू की दूसरी पत्नी हैं. पिछले साल सान्वी मालू ने अपने पति विकास मालू पर रेप करने का आरोप भी लगाया था.

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago