Karnataka CM: कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) दिसंबर तक मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे. दावणगेरे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक बसवराजू ने जोर देकर कहा कि आप (मीडिया) इसे लिख सकते हैं कि शिवकुमार दिसंबर तक सीएम बन जाएंगे.
विधायक बसवराजू शिवगंगा ने दावा किया कि सरकार की कमान संभालने के बाद वह इतना अच्छा प्रदर्शन करेंगे कि वह अगला विधानसभा चुनाव जीतेंगे और पूरे कार्यकाल के लिए सीएम बने रहेंगे. उन्होंने ने दोहराया कि शिवकुमार दिसंबर से अगले 7.5 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को अगला विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है और उनकी कड़ी मेहनत की वजह से कांग्रेस पार्टी ने राज्य विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि मैं किसी भी परिस्थिति में शिवकुमार के साथ खड़ा रहूंगा. हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा. शिवकुमार के प्रयासों की बदौलत राज्य विधानसभा में 75 से 80 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं. वह पार्टी के लिए अपरिहार्य हैं. इस पृष्ठभूमि में हम मांग करेंगे कि आलाकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाए.
विधायक बसवराजू शिवगंगा ने कहा कि शिवकुमार के लिए सीएम पद की मांग करना हमारा अधिकार है. वह कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सीएम का पद संभालेंगे. आलाकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए और सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो शिवकुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. बसवराजू शिवगंगा ने पार्टी नेतृत्व से मंत्री राजन्ना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी आग्रह किया और कहा कि उनकी टिप्पणियों से पार्टी की छवि खराब हुई है.
इस बीच रविवार को उडुपी में पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने घोषणा की कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता. मोइली ने शिवकुमार की मौजूदगी में यह बयान दिया और इस बात पर जोर दिया कि शिवकुमार को सीएम पद सौंपने का फैसला पहले ही हो चुका है.
मोइली ने कहा कि मैंने ही शिवकुमार को पहली बार विधायक चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया था. उन्होंने खुद को एक सफल राजनीतिक नेता के रूप में तैयार किया है और यह बहुत खुशी की बात है. मोइली ने शिवकुमार को सलाह दी कि आपको किसी भी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. आपके खिलाफ बयानबाजी होगी, लेकिन आपको चिंतित नहीं होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…