IAS ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IAS ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को पत्र लिख उन पर गंभीर आरोप लगाए है. बता दें कि रायपुर में दो आईएएस अनिल टुटेजा और डाॅक्टर आलोक शुक्ला के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है. ईडी ने नान घोटाले के केस को छत्तीसगढ से बाहर ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट में कई सबूतों के साथ अर्जी लगाई है.
नॅान घोटाले में आरोपी बनाए गए आईएएस अनिल टुटेजा ने अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर निशाना साधा है. उन्होने 3 पन्नों के खुले पत्र में साफ तौर पर कहा जिस आरोप को आपकी सरकार ने नकार दिया और निराधार बताया था, आज उन्हीं के लिए मुझे ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है, मेरी पदोन्नति रुक गई और लगातार प्रताड़ना का शिकार हुआ अब बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करिए.
आईएएस अनिल टुटेजा ने पत्र के साथ नान मामले से जुड़े तमाम दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं, बेहद गंभीर अंदाज में लिखे पत्र में उन्होंने साफ कहा है कि जो आरोप उन पर लगाए गए वे कभी साबित नहीं हुए उल्टे उन्हें क्लीन चिट दिया. नान के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का पुरस्कार भी दिया गया.
–भारत एक्सप्रेस
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…
‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी देश के अलग-अलग आंदोलनों में क्यों गूंजता है? जानिए कैसे एक…
बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे…
दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर…
वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…
डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…