Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर इस IAS ने लगाए गंभीर आरोप, कहा बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें

IAS ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IAS ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को पत्र लिख उन पर गंभीर आरोप लगाए है. बता दें कि रायपुर में दो आईएएस अनिल टुटेजा और डाॅक्टर आलोक शुक्ला के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है. ईडी ने नान घोटाले के केस को छत्तीसगढ से बाहर ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट में कई सबूतों के साथ अर्जी लगाई है.

पूर्व मुख्यमंत्री पर क्या लगाए आरोप ?

नॅान घोटाले में आरोपी बनाए गए आईएएस अनिल टुटेजा ने अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर निशाना साधा है. उन्होने 3 पन्नों के खुले पत्र में साफ तौर पर कहा जिस आरोप को आपकी सरकार ने नकार दिया और निराधार बताया था, आज उन्हीं के लिए मुझे ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है, मेरी पदोन्नति रुक गई और लगातार प्रताड़ना का शिकार हुआ अब बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करिए.

आईएएस अनिल टुटेजा ने पत्र के साथ नान मामले से जुड़े तमाम दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं, बेहद गंभीर अंदाज में लिखे पत्र में उन्होंने साफ कहा है कि जो आरोप उन पर लगाए गए वे कभी साबित नहीं हुए उल्टे उन्हें क्लीन चिट दिया. नान के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का पुरस्कार भी दिया गया.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest