देश

UP News: सीएम योगी की इस योजना से होगा मथुरा-वृंदावन समेत यूपी के इन शहरों का कायाकल्प, जानें क्या है महायोजना-2031

UP News: विकास के पंख लगाकर उत्तर प्रदेश लगातार उड़ान भर रहा है. इसी बीच ताजा खबर सामने आ रही है कि प्रदेश के तमाम शहरों को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए योगी सरकार ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक आहुत की गई थी, जिसमें गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना-2031 का प्रस्तुतिकरण किया गया. इस योजना के तहत यहां इन जिलों में ट्रैफ़िक व्यवस्था से लेकर परिवहन, ग्रीन बेल्ट और बाजारों पर काम किया जाएगा.

इस बैठक के बारे में पूरी जानकारी को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सीएम योगी की अध्यक्षता में आज लखनऊ स्थित उनके आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना-2031 का प्रस्तुतिकरण किया गया. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा है, सभी जनपदों की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत व्यापक अध्ययन होना चाहिए, जिससे हम महायोजना में उनका ध्यान रख सकें. स्थानीय शिल्पकला और परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित किए जाएं. साथ ही मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने हर नगर की महायोजना में हरित क्षेत्र के लिए स्थान आरक्षित करने के लिए भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि जहां कहीं भी ग्रीन बेल्ट है, वहां किसी भी दशा में नई कॉलोनी न बसने पाए. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि अगर नई कॉलोनी का विकास करने के साथ ही, सड़क, सीवर, बिजली, पानी जैसी सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का भी बंदोबस्त किया जाए. सीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, विभिन्न विकास परियोजनाओं के कारण प्रभावित लोगों का पुनर्वास प्राथमिकता के साथ कराया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले को ATS ने झांसी से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इनका करें विकास

सीएम ने बैठक में निर्देश दिया कि, गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ तथा मथुरा-वृंदावन की महायोजना-2031 के अंतर्गत, सभी नगरों में इनर रिंग रोड का विकास करना होगा. इसी के साथ उन्होंने इन इनर रिंग रोड के बगल में विभिन्न लिंक रोड पर सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर निर्देश दिया है. इसी के साथ ही रिंग रोड के बाहर अलग-अलग मार्गों पर अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों का विकास करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा जाने के भी निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने बताया कि उदाहरण के लिए कहीं कपड़ा मार्केट के लिए, तो कहीं दवा मार्केट के लिए वेयर हाउस बनाए जाएं. इसी प्रकार किसी अन्य मार्ग पर एजुकेशन का हब बनाया जाना चाहिए.

शहर के बाहर स्थापित करें बस स्टेशन

इस बैठक में सीएम योगी ने बस स्टेशनों को यथासम्भव शहर से बाहर स्थापित किया जाने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही लोगों को शहर में आने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए इलेक्ट्रिक बस की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए हैं व परंपरागत ईंधन वाली बसों को यथासंभव नगर से बाहर ही रखने के लिए कहा गया है. साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के पास ही लॉजिस्टिक हब भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. शहरी क्षेत्रों में प्लानिंग करते समय स्वयं के स्रोतों से आय जेनरेट करने की व्यवस्था करने व मल्टीलेवल पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मुकेश अंबानी की पावरफुल एंट्री: रिफाइनिंग से उड़ाया गर्दा, रिलायंस के शेयर ने शेयर बाजार को हिलाया

Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…

2 minutes ago

‘मशीन में उतरा करंट और पलभर में बिछ गईं लाशें…!’ राजस्थान के झुंझुनूं में 8 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…

7 minutes ago

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

51 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

1 hour ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

1 hour ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

2 hours ago