Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले को ATS ने झांसी से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Jhansi: एटीएस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन के साथ ही तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं और आगे की जांच में जुट गई है.

गिरफ्तार आरोपी

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

-विवेक राजौरिया

Jhansi: राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने वाले को ATS ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से मोबाइल सहित तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसी दिन रामलला का मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर देश भर के सैकड़ों वीवीआई के साथ ही साधु-संत भी पहुंचेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था पर भी बंदोबस्त किया जा रहा है. दूसरी ओर मंदिर को लेकर धमकी भरे ईमेल से लेकर भड़काऊ पोस्ट की खबरें भी सामने आ रही हैं. हालांकि यूपी पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी के दौरान एटीएस को जानकारी मिली कि, एक शख्स ने अपने एक्स (X) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर (आई डी @jibranMakrani1) से मंदिर को लेकर भड़काऊ पोस्ट शेयर किया है. इसकी छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि, झांसी के जिबरान मकरानी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर की है. उसने एक्स पर लिखा, “हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे, अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी रहेगी.”

फिलहाल पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि, वह साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, धार्मिक वैमनस्य बढ़ाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. तो वहीं एटीएस ने उसके फोन की छानबीन की तो मालूम हुआ कि, जिबरान ने कई लोगों को भड़काऊ पोस्ट शेयर की है. इसी के साथ ही उसके मोबाइल पर कई अन्य लोगों के भड़काऊ पोस्ट के स्क्रीन शॉट भी मिले हैं. बाबरी मस्जिद के विध्वंस से लेकर इजरायल पर हुए हमास के आतंकी हमले का समर्थन करने वाले और पीएफआई के समर्थन में किए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स भी उसके मोबाइल में मिले हैं. एटीएस ने उसके पास से मोबाइल फोन के साथ तीन सिम कार्ड भी बरामद किए है. टीम उससे जुड़े अन्य लोगों के विषय में जानकारी जुटा रही है. इसी के साथ ही उससे पूछताछ जारी है. साथ ही एटीएस ये भी खंगालने में जुटी है कि कहीं उसके तार आतंकियों से तो नहीं जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 1992 में इन्होंने बनाया था रामलला का “वो चबूतरा”, मन में रह गई एक टीस, अब बोले- “काश…”

राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बता दें कि दो-तीन पहले ही खबर सामने आई थी कि, राम मंदिर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम उड़ाने की धमकी मेल के जरिए किसी ने दी है. इसी के साथ ही धमकी में एसटीएफ के मुखिया अमिताभ यश तथा भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को मारने की धमकी भी दी गई थी. धमकी देने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया था. इस सम्बंध में जानकारी सामने आई थी कि, 27 दिसंबर की शाम सात बजकर 37 मिनट पर आलमबाग निवासी भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजी गई मेल में श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. देवेंद्र तिवारी ने बताया था कि किसी जुबेर खान नाम के शख्स की उन्हें धमकी भरा ईमेल भेजा है. जुबेर ने खुद को आईएसआई संगठन से जुड़े होने का दावा किया था. तो इसी के साथ ही डायल 112 पर भी किसी अज्ञात शख्स द्वारा फोन कर श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है. हालांकि इन सभी मामलों में पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital