फोटो-सोशल मीडिया
Kannauj: उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी क्रम में कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव के मकान पर भी बुलडोजर चला दिया गया है. बता दें कि हाल ही में पुलिस टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश देने गई थी, कि तभी उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें सिपाही सचिन राठी शहीद हो गए थे. इसी के बाद से पुलिस-प्रशासन उसके खिलाफ कड़ा एक्शन ले रहे हैं. मुन्ना यादव के मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर की कार्रवाई कर जमीदोंज कर दिया गया है. उसका मकान बिना नक्शा पास कराए ही बनवाया गया था. इस दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा.
गौरतलब है कि 25 दिसंबर की शाम को हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया गांव गई थी. इससे पहले कि पुलिस टीम अपराधी के खिलाफ कोई कार्रवाई करती, मुन्ना यादव ने अपने बेटे के साथ मिलकर घर के अंदर से ही पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी. इस फायरिंग में सचिन राठी नाम के सिपाही के गोली लग गई थी. उनको घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें- UP News: कन्नौज के सरकारी अस्पताल की लापरवाही से गई सिपाही की जान, कुख्यात अपराधी ने मारी थी गोली
बताया जा रहा है कि सचिन राठी की जिससे शादी तय हुई थी, वह भी सिपाही हैं और दो महीने बाद ही उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही इस घटना के दोनों घरों की खुशियों को मातम में बदल दिया. सचिन राठी के परिवार में उनके पिता और बड़ा भाई व एक छोटी बहन है. पिता खेती-किसानी करते हैं. सचिन राठी का परिवार मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है.
बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था. दोनों के पैर में गोली लगी थी. इसके बाद हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्तियों की जांच के लिए राजस्व टीम उसके गांव पहुंची और मुन्ना यादव की एक-एक संपत्ति की सरकारी कागजों से मिलान की. जांच के बाद पाई गई उसकी अवैध सम्पत्तियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर ने अपने किलेनुमा घर के बाहर अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे और इसी के जरिए वह घर के बाहर की हर हरकत पर लगातार नजर रखता था. उस दिन जब पुलिस टीम उसके खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची, तब भी उसनेस सीसीटीवी के जरिए देख लिया और वह कैमरे में देखकर पुलिस पर गोलियां बरसा रहा था. उसकी फायरिंग के दौरान ही सिपाही सचिन राठी को गोली लग गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…
Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…