देश

UP Politics: BSP जा रही है INDIA गठबंधन का दामन थामने…! जन्मदिन पर मायावती कर सकती हैं घोषणा

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपना समीकरण फिट करने में जुटे हैं. तो वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा को कुर्सी से नीचे उतारने के लिए इंडिया गठबंधन की छत के नीचे इकट्ठे हुए सभी विरोधी दल भी चुनाव जीतने के लिए सभी तिकड़म भिड़ाने में जुटे हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि ‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Alliance) में अब सीटों को लेकर मंथन शुरू हो गया है. तो वहीं बसपा को गठबंधन में शामिल करने के लिए इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता प्रयासरत हैं. हालांकि बसपा खेमे में भी इसको लेकर बेचैनी देखने को मिल रही है. इसी बीच प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा हो रही है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्म दिन यानी 15 जनवरी के दिन बड़ी घोषणा कर सकती हैं. हालांकि किसी भी गठबंधन में शामिल होने के लिए मायावती पहले ही इंकार कर सकती हैं.

बता दें कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ती जा रही है. इसी बीच इंडिया गठबंधन के घटक दलों की धड़कनें इसलिए बढ़ी हुई है कि वह हर हाल में इस बार भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना चाहती है. इसके लिए हर जुगत भिड़ा रही है और इंडिया गठबंधन की बैठकों में मायावती को शामिल करने की बात कई बार उठ चुकी है तो वहीं ये खबरें भी सामने आ रही है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता मायावती से इस सम्बंध में सम्पर्क में हैं. हालांकि मायावती कई बार खुलकर ये बात कर चुकी हैं कि बसपा अकेले की चुनाव लड़ेगी, लेकिन हाल ही में मायावती के बयान “कब, किसको किसकी जरूरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है.” सामने आया है, तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छुक हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “काले कानून पर कार मालिक कुछ नहीं कह रहे हैं, बाद में जागेंगे…”, नए हिट एंड रन कानून को लेकर टिकैत ने दिया बयान

मायावती के बिना कुछ भी सम्भव नहीं

तो वहीं बसपा सांसद मलूक नागर भी इस बात को लेकर दावा कर चुके हैं कि मायावती को पीएम उम्मीदवार घोषित किए बिना इंडिया गठबंधन का कुछ भी सम्भव नहीं है. भाजपा आसानी से यूपी में 75 सीटें जीत जाएगी. तो दूसरी ओर यूपी में एक समय अपना दबदबा रखने वाली मायावती की वर्तमान में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है. ऐसे में यूपी में बसपा अपनी जमीन तलाश रही है. इंडिया गठबंधन को लेकर इन दिनों बसपा कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहते है. बस उनकी निगाहें पार्टी प्रमुख मायावती पर टिकी हुई हैं और गठबंधन को लेकर वह क्या फ़ैसला लेंगी, इसी के इर्द-गिर्द सारे सवाल घूम रहे हैं.

15 जनवरी को है जन्मदिन

इसी बीच पार्टी में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि बहनजी 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन कोई बड़ा फैसला कर सकती हैं. वह गठबंधन को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर सकती हैं. हालांकि बसपा के कई बड़े नेता गठबंधन की बात को सिरे से खारिज करते हैं. तो वहीं जहां इंडिया गठबंधन के तमाम नेता बसपा को गठबंधन में शामिल करना चाहते हैं तो वहीं तमाम ऐसे भी नेता हैं जो नहीं चाहते कि मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल हों. इसको लेकर सपा और रालोद पहले ही अपना विरोध जता चुके हैं. तो वहीं बसपा के बड़े नेता कहते हैं कि फिलहाल गठबंधन को लेकर न तो बसपा की कांग्रेस से कोई बात चल रही है और न ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ कोई बात चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

16 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

30 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

40 minutes ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

1 hour ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago