देश

सियासत का एक रंग ये भी… जब BJP प्रत्याशी ने निर्दलीय उम्मीदवार के छुए पैर

Rajasthan Election: राजस्थान के शाहपुरा में रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में एक अजीब नजारा देखने को मिला. दरअसल, यहां बीजेपी प्रत्याशी लालाराम बैरवा ने पूर्व बीजेपी नेता और निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश मेघवाल के पैर छुए. इसके बाद कैलाश मेघवाल ने उन्हें विजय भवः का आशीर्वाद दिया.

कैलाश मेघवाल बीजेपी से बने थे विधायक

बता दें कि शाहपुरा आरक्षित क्षेत्र से कैलाश मेघवाल साल 1993, 2013 और 2018 में विधायक बने. हालांकि, इस साल पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर लगे आरोपों के चलते कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया गया. इसके बाद वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार बीजेपी ने यहां से नए चेहरे लाला राम पर दांव आजमाया है. जब लाला राम नामांकन के लिए पहुंचे तो उन्होंने कैलाश मेघवाल को वहां देखा. इसके बाद उन्होंने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया.

यह भी पढ़ें: ‘महादेव’ पर ‘महाभारत’, सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा सीएम भूपेश बघेल का नाम, भाजपा-कांग्रेस में तनातनी

बीजेपी ने जारी की छठी लिस्ट

बता दें कि कई दौर की बैठक के बाद बीजेपी ने छठी सूची जारी कर दी है. इसमें तीन उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं. बीजेपी ने बाड़मेर से दीपक कड़वासरा, बारी से गिर्राज सिंह मलिंगा और पचपदरा से अरुण मराराम चौधरी को टिकट दिया है. बीजेपी की ये लिस्ट इसलिए खास है

भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ साथ आए गिर्राज सिंह मलिंगा को भी टिकट दिया है. बीजेपी ने उन्हें बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. बताते चलें कि बीजेपी ने राजस्थान के 200 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

24 seconds ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

34 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago