लाइफस्टाइल

Weight loss: सिर्फ इन मसालों का पानी पीकर घटा सकते हैं अपना वजन, जल्द दिखने लगेगा असर

जैसे ही बात पतले होने की आती है तो लोग सबसे पहले खाना छोड़ते हैं. ऐसा करने पर अधिकतर लोगों को पेट में की शिकायत होने लगती है. वहीं जब वह दोबारा खाना शुरू करते हैं तो वजन पहले से दोगुना बढ़ जाता है. वैसे वजन घटाने के लिए इंटरनेट पर आपको तमाम चीजें और तरीके मिल जाएंगे लेकिन आपको ध्यान रखना है कि वेट लॉस के दौरान आपका स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है.

अक्सर लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए जिम में जाकर पसीना बहाते हैं. खान-पान में कैलोरी पर कंट्रोल करते हैं, फिर भी उन्हें अपनी मनचाही बॉडी नहीं मिल पाती है. अगर आप इन सब टिप्स से थक चुके हैं तो इन मसालों का पानी खाली पेट पिएं और इसका असर भी आपको कुछ दिनों में ही दिखाई देने लगेगा.

वजन घटाने और फैट कम करने के लिए मसाले

पेट की कई समस्याओं के निपटने के लिए सौंफ फायदेमंद होती है. इसी के साथ वेट लॉस के लिए भी आप इसे खा सकते हैं. यह फैट इकट्ठा होने से रोकती है और उसे बर्न करने में मदद करती है. सौफ एक बेहतरीन माउथफ्रेशनर है जिसका सेवन लोग खाने के बाद माउथ को फ्रेश करने के लिए करते हैं.

काली मिर्च

वजन घटाने के लिए काली मिर्च का भी सेवन किया जा सकता है. काली मिर्च, शहद और नींबू को पानी में मिलाएं और फिर सुबह उठकर रोजाना पिएं.

ये भी पढ़े:‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फाइनल कंटेस्सेंट्स की लिस्ट जारी, शीजान खान की बहन फलक से लेकर नवाजुद्दीन की वाइफ आलिया का नाम, देखें पूरी लिस्ट

अदरक

सुबह और डिनर के बाद एक गिलास पानी में रोजाना एक टुकड़ा अदरक पिएं. वेट लॉस के लिए अदरक को फायदेमंद माना जाता है.

दालचीनी

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका सेवन करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. दालचीनी का इस्तेमाल उसका पानी बनाकर किया जाता है और ये असरदार भी होता है. दालचीनी का सेवन करने से थर्मोजेनेसिस का उत्पादन 20 फिसदी से कम हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

53 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago