दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
अयोध्या में पीएम मोदी
Ram Lalla Pran Pratishtha Photos: श्री राम नगरी अयोध्या में पुर्नस्थापित राम जन्मभूमि के गर्भगृह में रामलला के मूर्तरूप की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है. PM मोदी ने श्रीराम विग्रह के प्रथम दर्शन कर उनकी आरती के साथ पूजा पूरी की. इस अवसर पर PM मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तस्वीरें आई हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे प्रभु श्रीराम के बाल विग्रह की पूजा अर्चना की गई. राम मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि आज सुबह मंत्रोच्चार के साथ रामलला को जगाया गया था. इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ मंगलाचरण हुआ. सुबह 10 बजे से शंख समेत 50 से ज्यादा वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ.
दोपहर 12.29 बजे रामलला के मूर्तरूप की प्राण-प्रतिष्ठा की मुख्य विधि शुरू हुई. 84 सेकेंड में ही मूर्ति में प्राण स्थापना हो गई. इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में PM मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लेकर आचमन और पवित्रीकरण किया. उन्होंने मुख्य पुजारी की देख-रेख में अपने हाथ से कुशा और शलाका खींचा.
यह भी पढि़ए: स्वर्ग-सा सुंदर राम मंदिर! 500 बरसों का इंतजार खत्म, गर्भगृह में विराजे रामलला, 22 तस्वीरों से कीजिए दर्शन
PM मोदी ने मंत्रोच्चार के साथ श्री रामलला के चरणों में जल छोड़ा, फिर अक्षत और पुष्प चढ़ाए. इसके बाद नैवेद्य लगाकर आरती के साथ पूजा पूरी की. इसके बाद रामलला को साष्टांग प्रणाम किया और संतों का आशीर्वाद लिया.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब राम मंदिर के मंडप में वसोधारा पूजन होगा. वहां ऋग्वेद और शुक्ल यजुर्वेद की शाखाओं का होम और परायण होगा. इसके बाद आज ही शाम को पूर्णाहुति होगी और देवताओं का विसर्जन किया जाएगा.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…