देश

‘इंडिया VS भारत’ की लड़ाई के बीच अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट हुआ वायरल

Amitabh Bachchan On India Vs Bharat: देश के नाम को लेकर मौजूदा समय में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इंडिया और भारत में से सरकार द्वारा भारत नाम रखने की बात कही जा रही है. वहीं इसे लेकर विपक्ष भी अब सरकार पर हमलावर दिख रहा है. इन सबके बीच अब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का हाल में ही किए गए एक ट्वीट की भी चर्चा जोरों पर है.

इंडिया वर्सेस भारत और अमिताभ का ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा है कि, ‘भारत माता की जय.’ एक तरफ जहां इंडिया वर्सेस भारत को लेकर विवाद चल रहा है वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा है.

हालांकि, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट में कोई दूसरी बात नहीं कही गई है. बिग बी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने अमिताभ की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘ऐसे ही कोई “महानायक” नहीं बनता. भारत माता की जय इंडिया ही भारत है.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि भारत ही इंडिया है हमे दोनो नाम पे गर्व है समझे बच्चन साहब.’ महानायक की इस पोस्ट पर कुछ यूजर उनके सपोर्ट में हैं तो कुछ उनसे खफा भी दिखे.

इसे भी पढ़ें: “अगर INDIA गठबंधन अपना नाम भारत कर दे, तो क्या ये देश का नाम BJP कर देंगे?” केजरीवाल ने किया सवाल

क्यों चल रहा है इंडिया वर्सेस भारत विवाद

दरअसल, यह मामला तब शुरु हुआ जब हाल ही में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति भवन की ओर से डिनर के लिए दूसरे देशों के राष्ट्रप्रमुखों को भेजे गए इन्विटेशन में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा हुआ था. इस लेटर को लेकर ही यह पूरा विवाद शुरु हुआ. लेटर के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह चोरी छुपे देश का नाम और पहचान बदल रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

39 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago