दारा सिंह चौहान और सुधाकर सिंह
Ghosi By Election 2023 Voting: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह से ही जनता अपने-अपने नेता को वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर आ रही है. शाम 6 बजे तक यहां पर वोटिंग होगी. घोसी में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है. सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को ही भाजपा ने मैदान में उतारा है. वहीं सपा ने उनको टक्कर देने के लिए सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों के बीच मतदान के दौरान भी जुबानी जंग जारी है.
बता दें कि वोटिंग को लेकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने प्रशासन पर उनके लोगों को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, “घोसी उपचुनाव में कांटे की लड़ाई नहीं है. जनता ने चुनाव फाइनल कर दिया है, लेकिन अधिकारी नहीं चाहते हैं कि वोटिंग हो. अभी हमें सूचना मिली है कि फतेहपुर जहां सबसे बड़ी पोलिंग है वहां दस जवान और पुलिस इंस्पेक्टर आधार कार्ड चेक कर रहे हैं. स्पेलिंग पढ़ रहे हैं, इंस्पेक्टर को आधार कार्ड जांच करने का हक नहीं है. वो पोलिंग बूथ ही नहीं जाने दे रहे हैं.”
ये भी पढ़ें- Ghosi By-Polls LIVE: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, घोसी उपचुनाव पर टिकी हैं सबकी निगाहें
इसी के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का बयान सामने आया है और उन्होंने दावा किया है कि, पोलिंग बूथों पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है. उन्होंने यहां पर भाजपा के भारी बहुमत से जीतने का दावा किया. दारा सिंह ने ये भी कहा है कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा भारी मतों से जीत रही है और 2024 में भी हम लोग यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं. भाजपा के आगे विपक्षी दल कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि घोसी उपचुनाव के नतीजे 8 तारीख को आ रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि जब घोसी उपचुनाव के नतीजे आएंगे तो भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…