मस्जिद की जमीन पर विवाद.
अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए कोर्ट के आदेश पर धुन्नीपुर में सेंट्रल वक्फ बोर्ड को जमीन दी गई थी. जिसपर मस्जिद का निर्माण होना है, लेकिन उससे पहले ही इस जमीन पर एक महिला ने दावा ठोक दिया है. महिला का कहना है कि ये जमीन उसके परिवार की है और उसपर उसे कब्जा दिलाया जाए.
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली रानी पंजाबी नाम की महिला ने दावा किया है कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या के धुन्नीपुर में जो 5 एकड़ जमीन मस्जिद के लिए दी गई है, वो उनके परिवार की 28.35 एकड़ जमीन का हिस्सा है. रानी पंजाबी ने ये भी कहा कि उनके पिता ज्ञानचंद पंजाबी ने बंटवारे के बाद पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे. भारत आने के बाद वो फैजाबाद गए और वहां पर उन्हें 28.35 एकड़ जमीन अलॉट की गई थी.
रानी पंजाबी के अनुसार 1983 में उनके पिता इस जमीन पर खेती करते थे. बाद में उनके पिता का स्वास्थ्य खराब हुआ तो परिवार इलाज के लिए दिल्ली में रहने लगा. तभी से इस जमीन पर वहां के लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया. रानी का कहना है कि उन्हें मस्जिद के बनने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रशासन न्याय करते हुए उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाए. रानी दावा कर रही हैं कि उनके पास जमीन के मालिकाना कागजात भी हैं, जिसको लेकर वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी.
यह भी पढ़ें- UNESCO की विश्व विरासत सूची में Japan की Sado Gold Mine को शामिल करने का South Korea ने क्यों किया था विरोध
दूसरी ओर, मस्जिद का निर्माण करने के लिए बनाए गए इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने रानी पंजाबी के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि रानी जो भी दावा कर रही है, उसे इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2021 में ही खारिज कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…