देश

MP Election: “जिनको टिकट दिया जाना है उन्हें जानकारी दे दी गई है”, लोगों को गुमराह कर रहे शिवराज सिंह- कमलनाथ

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. अबतक 78 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बीजेपी ने कर दिया है. अब इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के कैंडिडेट्स का चयन कर लिया गया है. जिन लोगों को टिकट दिया जाना है उनको भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है.

बीजेपी ने 78 उम्मीदवारों का किया ऐलान

मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी तक कांग्रेस ने एक भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. वहीं बीजेपी 3 लिस्ट जारी कर चुकी है. लिस्ट जारी होने के सवाल पर कमलनाथ ने बताया कि जिसे टिकट दिया जाना है उनको सूचित किया जा चुका है.

“शिवराज सिंह लोगों को गुमराह कर रहे हैं”

इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इतनी घोषणाएं कर चुके हैं कि वो खुद भूल गए हैं, उन्होंने क्या-क्या बोला है. सरकार बनने पर हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने के बीजेपी के वादे पर कमलनाथ ने कहा कि ” वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि मध्य प्रदेश की जनता सब समझती है.

यह भी पढ़ें- MP Election: सीएम फेस के ऐलान से BJP-CONGRESS को फायदा या नुकसान? जानिए सर्वे में क्या बोली जनता

5 अक्टूबर के बाद जारी हो सकती है लिस्ट

गौरतलब है कि बीजेपी अब तक विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है. जिसमें 78 प्रत्याशियों के नाम हैं. बीजेपी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी सूची नहीं जारी की है. 29 सितंबर को दिल्ली में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी. जिसमें राज्य की उन 66 सीटों पर मंथन किया गया था. जिनपर लगातार पार्टी को हार मिल रही थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस 5 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

19 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

35 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

51 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

54 minutes ago