Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: सीएम फेस के ऐलान से BJP-CONGRESS को फायदा या नुकसान? जानिए सर्वे में क्या बोली जनता

मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक सीएम फेस को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया है.

सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

देश के पांच राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक सीएम फेस को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में एबीपी ने सी-वोटर के साथ मिलकर एक चुनावी सर्वे किया है. जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं. इस सर्वे में कई बातों को लेकर लोगों की राय ली गई. जिसमें लोगों ने अलग-अलग विचार दिए.

सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देने से BJP को कितना फायदा?

सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि अगर बीजेपी चुनाव में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देती है तो उससे पार्टी कितना फायदा होगा. इसपर 41 फीसदी लोगों का मानना है कि इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा. 17 फीसदी मानते हैं कि बिल्कुल भी फायदा नहीं होगा. इसके अलावा 34 प्रतिशत लोगों ने कहा इस बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं.

क्या बीजेपी में सीएम फेस को लेकर गुटबाजी बढ़ेगी?

दूसरा सवाल- क्या केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों को चुनाव लड़ाने से सीएम पद के लिए बीजेपी में गुटबाजी बढ़ेगी? जिसपर लोगों ने अपनी राय दी. 46 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इससे गुटबाजी बढ़ेगी. 37 फीसदी का मानना है कि कोई गुटबाजी नहीं होगी, इसके अलावा 17 प्रतिशत लोग इसपर कुछ कह नहीं सकते हैं.

2024 के चुनाव में क्या बीजेपी नए लोगों को मौका देगी?

सर्वे में तीसरा सवाल लोगों से पूछा गया कि क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा नए चेहरों को मौका देगी? इसपर 57% लोगों ने कहा कि नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. 17 फीसदी लोगों ने कहा नहीं, इसके अलावा 26 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ कह नहीं सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Assembly Election: राजस्थान-छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर, मध्य प्रदेश के फॉर्मूले पर सांसदों को टिकट देगी BJP

बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने पर फायदा या नुकसान

मध्य प्रदेश में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान? इस सवाल पर 41 फीसदी ने कहा कि फायदा होगा, 43 फीसदी का मानना है कि नुकसान होगा और 16 प्रतिशत कुछ सह नहीं सकते. वहीं 2024 में विपक्ष को पीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़न के सवाल पर 50 फीसदी ने कहा कि विपक्ष पीएम चेहरे का ऐलान कर चुनाव लड़े. 22 फीसदी ने मना किया तो 28 फीसदी कुछ कह नहीं सकते ही स्थिति में रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital