देश

पुलिस से सुरक्षा पाने के लिए नेता खुद करवाते हैं धमकी भरे कॉल- NIA की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा

Lawrence Bishnoi: बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से एनआईए (NIA) पूछताछ कर रही है. इस दौरान जांच एजेंसी के सामने कई हैरान करने वाले दावे किए हैं. पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में रहकर चलने वाले ‘बिजनेस मॉडल’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर ने पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को बताया है कि वह शराब कारोबारियों, कॉल सेंटर के मालिकों, ड्रग सप्लायर और रियल एस्टेट कारोबारियों से हर महीने मोटी रकम वसूलता था. यह रकम 2.5 करोड़ रुपये तक होती थी. साथ ही उसने यह दावा भी किया है कि कई राजनेता और कारोबारी उसे जबरन वसूली के लिए धमकी भरे कॉल करने के लिए कहते थे. ऐसा इसलिए ताकि उन्हें पुलिस से सुरक्षा मिल सके.

बीते साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था और माना जा रहा था कि इस हत्या की साजिश कनाडा में बैठकर गोल्डी बराड़ ने रची थी. वहीं पूछताछ के दौरान गैंगस्टर ने दावा किया है कि वह खालिस्तान के खिलाफ है, उसने दाऊद के खिलाफ होने का भी दावा किया है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: “एक गारंटी देता हूं, हर घोटालेबाज पर कार्रवाई होगी”, भोपाल में PM मोदी ने फूंक दिया चुनावी बिगुल, 2024 के लिए भी सेट कर दिया एजेंडा

कैसे चलता है ‘बिजनेस मॉडल’ ?

साथ ही उसने बताया है कि वह अन्य अपराधियों से मिलकर अपना गैंग चलाना चाहता है. सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस ने उत्तर प्रदेश के धनंजय सिंह, हरियाणा के काला जठेड़ी, राजस्थान के रोहित गोदारा और दिल्ली के रोहित मोई और हाशिम बाबा से हाथ मिला रखा है. रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से यह भी बताया गया है कि इस बिजनेस मॉडल में वे टोल की सुरक्षा और हिस्सेदारी के लिए कॉन्ट्रेक्ट लेते थे. इसके साथ ही अपने दुश्मन को ठिकाने लगाने के लिए वह एक-दूसरे को हथियार और शूटर्स भी उपलब्ध कराते थे.

गोल्डी बराड़ ने दी है सलमान खान को धमकी

NIA ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि जिस तरह से 1990 के दशक में दाऊद इब्राहिम ने अपना नेटवर्क पूरे देश में बना लिया था. कुछ वैसा ही नेटवर्क गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी खड़ा कर रहा है. वह जेल में है लेकिन उसका गैंग पूरी तरह सक्रिय है. लॉरेंस और गोल्डी बराड़ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में भी गोल्डी ने कहा कि सलमान खान उसके निशाने पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

23 seconds ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago