जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी गई धमकी.
जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) और बेंगलुरु के तीन नामी कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जयपुर एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी पत्र के जरिए दी गई है. ये पत्र CISF को भेजा गया है. जिसके बाद हवाई अड्डे पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
वहीं बेंगलुरु के तीन कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ये धमकी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- चिटफंड कंपनी से जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी, पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में मची खलबली
शुक्रवार को बीएमएस कॉलेज, एमएस रमैया कॉलेज और बीआईटी कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी में कहा गया है कि इन संस्थानों में बम रखे गए हैं. ये कॉलेज सदाशिवनगर, हनुमंत नगर और बसवनगुडी में स्थित हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…