Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जयपुर एयरपोर्ट और बेंगलुरु के तीन कॉलेजों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

जयपुर एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी पत्र के जरिए दी गई है. ये पत्र CISF को भेजा गया है.

Jaipur Airport

जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी गई धमकी.

जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) और बेंगलुरु के तीन नामी कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जयपुर एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी पत्र के जरिए दी गई है. ये पत्र CISF को भेजा गया है. जिसके बाद हवाई अड्डे पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

बेंगलुरु के तीन कॉलेजों को भी मिली धमकी

वहीं बेंगलुरु के तीन कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ये धमकी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- चिटफंड कंपनी से जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी, पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में मची खलबली

इन कॉलेजों को भेजा गया ईमेल

शुक्रवार को बीएमएस कॉलेज, एमएस रमैया कॉलेज और बीआईटी कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी में कहा गया है कि इन संस्थानों में बम रखे गए हैं. ये कॉलेज सदाशिवनगर, हनुमंत नगर और बसवनगुडी में स्थित हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital