देश

Delhi: AAP और BJP के बीच चल रहे MCD विवाद की क्या है तीन मुख्य वजह ?

Delhi: दिल्ली एमसीडी में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव को लेकर आप (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच टकराव कम होता नहीं दिख रहा है. दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गया है. यह विवाद कब तक चलता रहेगा इसके विषय में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. हो सकता है यह विवाद और भी लंबा चले.

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम में विवाद की मुख्य वजह उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत पार्षद, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति और हज कमेटी के गठन से दिल्ली की राजनीति पर पड़ने वाला प्रभाव भी है. यही तीन बिंदु एमसीडी नगर निगम के विवाद की मुख्य वजह है.

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के लिए एलजी वीके सक्सेना ने 10 पार्षद मनोनीत किए हैं. उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत पार्षदों को एल्डरमैन कहा जाता है. इस पर आम आदमी पार्टी का आरोप है कि एलजी ने चुनी हुई सरकार को बाईपास कर बीजेपी (BJP) के कार्यकतार्ओं को एल्डरमैन बना दिया है. उपराज्यपाल आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा लगाए हुए इस आरोप को सिरे से खारिज कर चुके हैं.

एमसीडी विवाद की एक वजह हज कमेटी का गठन

एमसीडी (MCD) विवाद की एक वजह हज कमेटी का गठन भी है. आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि कमेटी में शामिल कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश को चेयरमैन बनाने के लिए हज कमेटी में शामिल किया गया है. ताकि कांग्रेस (Congress) के पार्षद महापौर चुनाव में सदन में वोट न करें. आप का दावा है कि अभी तक दिल्ली (Delhi) की चुनी हुई सरकार की ओर से प्रस्तावित व्यक्ति हज कमेटी का चेयरमैन बनता था. आम आदमी पार्टी (AAP) इसे बीजेपी की कांग्रेस (Congress) के साथ डील बता रही है. जबकि दूसरी और बीजेपी ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है.

ये भी पढ़ें: Delhi Mayor Elections: कुर्सियां उठाकर फेंकना, पीठासीन अधिकारी को मारने के लिए दौड़ना… AAP पार्षदों पर भड़कीं बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता

आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार को बाईपास कर एलजी ने पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है. ऐसा नहीं होना चाहिए. यह पूरी तरह से गलत है. एलजी ने आप के इस आरोप को भी गलत बताया है. दिल्ली नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन का चुनाव कराने का मामला एमसीडी विवाद का दूसरा सबसे खास मसला है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

32 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

49 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago