होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Babar Azam-Shahid Afridi
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रुप में जब से रमीज राजा की जगह नजम सेठी (Najam Sethi) की वापसी हुई है तब से लगातार टीम और बोर्ड के बीच मतभेद और कम्यूनिकेशन गैप की खबरें आ रही है. खबरों की मानें तो टीम चयन में अब बाबर आजम (Babar Azam) की नहीं सुनी जा रही है और विवाद की सबसे बड़ी वजह यही है. दरअसल, नजम सेठी ने पीसीबी का अध्यक्ष बनते ही पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा और कप्तान बाबर आजम की पसंदीदा चयन समिति को बर्खास्त करते हुए पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नेतृत्व में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नई चयन समिति का गठन कर दिया.
शाहिद अफरीदी मुख्य चयनकर्ता बनते ही जहां सरफराज अहमद को टेस्ट प्लेइंग XI में ले आए वहीं वनडे के लिए घोषित टीम में शान मसूद को उपकप्तान बना दिया. खबरों के अनुसार अफरीदी के इन फैसलों में बाबर आजम की सहमति नहीं थी और इसका असर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने उतरी पाकिस्तान टीम में दिखा है.
ये भी पढ़ें: Dwaine Pretorius: इंटरनेशनल क्रिकेट पर भारी T20 लीग, इस दिग्गज ऑलराउंडर ने की संन्यास की घोषणा
प्लेइंग XI से गायब उप कप्तान
शाहिद अफरीदी ने जब न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी तो बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद को बतौर उपकप्तान टीम में शामिल किया था. इस फैसले को बाबर आजम की कप्तानी पर संकट के रुप में देखा गया. माना ये गया कि पीसीबी शान मसूद को वनडे में कप्तान के रुप में तैयार करना चाहती है. क्योंकि शान मसूद को उपकप्तान बनाए जाने के फैसले से बाबर आजम खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने भी अपना रौब दिखाया है और न्यूजीलैंड के साथ हो रहे पहले वनडे से उपकप्तान यानि शान मसूद का ही पत्ता काट दिया है. उपकप्तान होने के बावजूद शान मसूद को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलना बाबर आजम और शाहिद अफरीदी के बीच चल रहे मतभेद का बड़ा उदाहरण है.
प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं मसूद
33 साल के शान मसूद का नाम पाकिस्तान के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में लिया जाता है. मसूद ने पाकिस्तान के लिए 28 टेस्ट, 5 वनडे और 19 टी 20 मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 4 शतक लगाते हुए 1500 रन बनाए हैं. वहीं T20 में 3 फिफ्टी लगाते हुए मसूद ने 396 रन बनाए हैं.
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…