प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Pravasi Bharatiya Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. पहली बार आयोजित अपनी तरह की इस डिजिटल प्रदर्शनी की थीम ‘आजादी का अमृत महोत्सव – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ रखी गई.
पीएम मोदी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार आयोजित इस डिजिटल प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान को डिजिटली बखूबी दर्शाया गया है. इस अवसर पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कहा कि इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की भी राजधानी है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंदौर के जायकों का विशेष रूप से उल्लेख किया और प्रवासियों से कहा कि वे अवश्य उनका स्वाद भी लें. पोहे, साबूदाने की खिचड़ी के साथ शिकंजी और 56 दुकान, सराफा का भी जिक्र किया.
पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं. मुझे विश्वास है यहां के अनुभव आप खुद भी नहीं भूलेंगे और वापस जाकर दूसरों को यहां के बारे में बताना भी नहीं भूलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- करोड़ों प्रवासी भारतीयों को जब हम दुनिया के नक्शे पर देखते हैं तो कई तस्वीरें एक साथ उभरती हैं. दुनिया के अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक तरह से दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम भावना के साक्षात दर्शन होते हैं. दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रांतों के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास भी होता है.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा- आज सारी दुनिया भारत की तरफ देख रही है. पिछले कुछ वर्षों में भारत ने विकास की जो गति प्राप्त की है, जो उपलब्धि हासिल की है, वह असाधारण है, अभूतपूर्व है. जब भारत कोविड-19 के बीच कुछ महीनों में ही स्वदेशी वैक्सीन बना लेता है, अपने नागरिकों को 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज मुक्त लगाने का रिकॉर्ड बनाता है, भारत उभरती अर्थव्यवस्था बनता है, जब भारत विश्व की बड़ी इकोनॉमी से मुकाबला करता है, भारत दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था बनता है, तब दुनिया के लोगों में क्योरीसिटी बढ़ती कि भारत क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है.
प्रवासी भारतीय दिवस पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस के चलते इंदौर के साथ पूरे एमपी की विशेषताओं के बारे में पूरे विश्व को पता चला है. उन्होंने कहा कि पधारो म्हारे घर ने दो देशों को जोड़ा, आज प्रदेश के साथ दुनिया में लोग मुझे मामा कह रहे हैं इससे ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है.
-भारत एक्सप्रेस
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…