गिरफ्तार आरोपी एजेंटों की तस्वीर
विदेशों में भेजने का नाम पर ठगी का गोरखधंधा काफी प्रचलन में है. IGI एयरपोर्ट पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का काम करता था. पुलिस ने इस गिरोह के 3 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ सबसे पहले मामला 30 अप्रैल को सामने आया. जिसके बाद आईजीआई पुलिस ने लगातार इसकी छानबीन की और इन तक पहुंची.
गौरतलब है कि एयरपोर्ट पुलिस ने पिछले एक महीने के दौरान इस तरह के कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया है और उनके सदस्यों की गिरफ्तारी की है. जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 7 अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. अकेले अप्रैल महीने में 31 वाहनों को सीज भी किया गया है.
बहरहाल, वर्तमान गिरफ्तारी तब हुई है, जब दुबई से सिरसा निवासी बलराम को दिल्ली के लिए डिपोर्ट किया गया. बलराम को यूएई का फर्जी वीजा बना था. दिल्ली डिपोर्ट किए जाने का बाद बलराम से पूछताछ की गई और कबूतरबाजों की तलाश तेज कर दी गई.
केस की इनकॉयरी के लिए आईजीआई एसएचओ यशपाल सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई , जिसमें एसआई प्रशांत, HC निहाल सिंह और कॉन्सटेबल अमिता शामिल थीं. टीम ने निशानदेही के आधार पर एजेंट की धर-पकड़ तेज की. इस दौरान पुलिस टीम ने पाया कि आरोपी एजेंट वॉट्सऐप नंबर के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहा है. वॉट्सऐप के जरिए नंबर को सर्विलांस पर डाला गया और इन तक पुलिस आखिरकार पहुं च गई.
छानबीन के दौरान पुलिस ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एजेंट अमरिंदर सिंह, जसवीर कौर और सतपाल सिंह की निशानदेही कर ली. बाद में उनको हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए. साथ ही इनके मोबाइल फोन से वह फर्जी वीजा भी बरामद किया, जिसके जरिए इन्होंने सिरसा निवासी बलराम को विदेश भेजा था. इसके अलावा इनके पास से लैपटॉपर और दूसरे फर्जी वीजा बरामद कर लिया गया.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…