खेल

IPL 2023: विरोधी कप्तान की कर दी कुटाई, Yashasvi Jaiswal ने काटा गदर, टूट गया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal vs KKR: यशस्वी जायसवाल ने ईडन गार्डन्स में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाया. पहली ही गेंद से इस 22 साल के युवा बल्लेबाज ने विस्फोटक  अंदाज अपनाया और कोलकाता के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. वो कहते हैं न… कभी-कभी ज्यादा होशियारी दिखाना महंगा पड़ जाता है. इस मुकाबले में भी केकेआर कप्तान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. यशस्वी जायसवाल ने ना सिर्फ आईपीएल में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जमाया बल्कि राजस्थान को एक आसान और बड़ी जीत भी दिलाई.

विरोधी कप्तान की कर दी कुटाई

केकेआर के कप्तान और अपनी टीम के पार्ट टाइम स्पिनर नीतीश राणा ने इस मुकाबले में सबको चौंका दिया जब वो पहला ओवर करने आए. मगर उनका ये दांव यशस्वी जायसवाल ने खराब कर दिया क्योंकि यहीं से इस बल्लेबाज को अटैक करने का मौका मिला.

6,6,4,4,2,4… ये राजस्थान की पारी की पहली 6 गेंद है. इस शुरुआत के दम पर बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया. उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी.

जायसवाल ने केवल 47 गेंदों में 13 चौकों और पांच छक्के की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे रॉयल्स ने नाइट्स को 9 विकेट से हरा दिया. बता दें, बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लीग में सबसे तेज अनकैप्ड शतक लगाने से चूक गया – जो रिकॉर्ड रजत पाटीदार (49 गेंदों) के नाम है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago