Tibet Earthquake: तिब्बत में एक बार फिर से धरती हिली है. मंगलवार को रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया जिसका केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था. हालांकि इस बार कोई बड़ी तबाही की खबर नहीं आई है.
हालांकि 7 जनवरी 2025 को डिंगरी काउंटी में आए भयंकर भूकंप ने तबाही मचा दी थी. उस समय USGS ने इसकी तिव्रता 7.1 बताई थी. इस हादसे में करीब 126 लोगों की जान चली गई थी और 188 लोग घायल हुए थे. वहीं 3600 से ज्यादा घर ढह गए थे. इसके अलावा लगभग 46 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा था.
तिब्बत का इलाका भूकंप के लिहाज से बेहद ही संवेदनशील माना जाता है. यह क्षेत्र भारतीय और युरेशियाई टेक्टोनिक पेल्ट्स जहां मिलती है वहा पर है. यही कारण है कि वहां अक्सर भूकंप आता रहता है. इसी साल 12 मई को भी 5.7 तीव्रता का भूंकप आया था. हालांकि कोई बड़ी तबाही की खबर नहीं आई थी.
इतिहास में तिब्बत ने कई बड़े भूकंप झेले हैं लेकिन सबसे बड़ा भूकंप 15 अगस्त 1950 को आया था. इसे असम-तिब्बत भूकंप कहा जाता है और इसकी तिव्रता रिक्टर स्केल पर 8.6 की मापी गई थी. यह दुनिया के आठ सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल है. उस समय नदियों का रुख बदल गया था, बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुए थे और हजारों लोगों की जान चली गई थी.
आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.
इसे भी पढ़ें-भारी बारिश और भूस्खलन से Jammu में तबाही, 30 लोगो की मौत, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा
खुले मैदान में चले जाएं और इमारतों से दूर रहें.
टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को किसी तकिये या हाथ से ढक लें.
लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का सहारा लें.
बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…