देश

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में एक-चौथाई बीजेपी सांसदों के कटेंगे टिकट! विवादित चेहरों की होगी छुट्टी, परफॉर्मेंस रिपोर्ट देख रही है BJP

Lok Sabha Elections 2024: विपक्ष की एकजुटता को देखते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने करीब एक-चौथाई मौजूदा सांसदों का टिकट काटने पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत इन सांसदों की जगह पार्टी के भीतर पहले से मौजूद नेताओं को लिया जा सकता है. अन्य राज्यों में भी इस फेरबदल पर विचार किया जा रहा है.

कुछ केंद्रीय मंत्रियों सहित और ज्यादातर पश्चिमी और पूर्वी यूपी से संबंधित सांसदों को नए नेताओं से बदला जा सकता है. इस लिस्ट में वे सांसद भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 2019 में हाई-प्रोफाइल विपक्षी उम्मीदवारों को हराया था, लेकिन तब से विवादों में घिर गए हैं और मतदाताओं के बीच बहुत लोकप्रिय नहीं हैं. इसके अलावा, कुछ उम्मीदवार जो 2019 में चुनाव लड़े लेकिन हार गए, उन्हें टिकट नहीं मिल सकता है. जिन सीटों पर भाजपा हार गई उनमें से कुछ सीटें श्रावस्ती, गाज़ीपुर, घोसी, लालगंज और मैनपुरी थीं.

कुछ विधायकों भी मिल सकता है टिकट

कथित तौर पर एक सूची पहले ही तैयार कर ली गई है. किसको टिकट देना है किसको नहीं, उम्मीदवार चयन का समय आने पर इसे केंद्रीय नेतृत्व के साथ साझा किया जाएगा. कहा ये भी जा रहा है कि मौजूदा विधायकों के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों की एक अलग सूची तैयार है. इन में से कुछ विधायकों को भी टिकट दिया जा सकता है.

हालांकि, कुछ सांसद जो केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं और उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिल सकता है, उन्हें बाद में राज्यसभा सीटें दी जा सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाम फाइनल करने से पहले सभी कारकों पर विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:आलोक को बीच से हटाने की प्लानिंग कर रहा था मनीष! SDM Jyoti Maurya के बेवफाई के Chats हुए वायरल

सभी दलों के लिए यूपी अहम

सांसदों को टिकट देने से पहले उनका परफॉर्मेंस रिपोर्ट देखा जाएगा. कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ली जाएगी. देशभर के भाजपा सांसदों को इनदिनों मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर बताने का टास्क मिला हुआ है. इस अभियान में भी सांसदों की भागीदारी देखी जा रही है.

लोकसभा चुनाव जीतने के लिहाज से यूपी सभी दलों के लिए प्रमुख है. ऐसा कहा जा सकता है नई दिल्ली के सिंहासन की सीढ़ी यूपी होते हुए ही जाती है. जिस दल का यूपी, उस दल की केंद्र में सरकार. 2019 में, भाजपा ने यूपी की 80 में से 62 सीटें जीतीं और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीतीं. कांग्रेस के ‘हाथ’ केवल एक सीट ही आई. यहां तक कि राहुल गांधी भी अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

16 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

57 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago