देश

Seema Haider: ‘सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत पर फिर होगा 26/11 जैसा हमला’, मुंबई पुलिस को मिली धमकी

Seema Haider Pakistan News: पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भागकर आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन की लव स्टोरी इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रही है. इस बीच किसी ने मुंबई पुलिस को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी है. मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में किसी ने कॉल करके उर्दू भाषा में कहा कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा. 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा.

मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया कि किसी अनजान शख्स ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके धमकी दी है. जिसमें कहा गया है कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा तो मुंबई में 26/11 जैसे हमले के लिए तैयार रहना. ये धमकी मिलने के बाद से जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. बता दें कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसे कई कॉल आ चुके हैं. 11 जुलाई को पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी करके भी भारत को धमकी दी थी.

‘तो पाकिस्तान में हिंदुओं को अंजाम भुगतना होगा’
वीडियो में कई नकाबपोश आतंकवादी भारत में रह रही सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने को कह रहे थे. वो गालियां देते हुए कह रहे थे कि अगर सीमा और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान को नहीं सौंपा गया तो इसका अंजाम पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं और दूसरे गैर-मुस्लिमों को भी भुगतना होगा. इधर, सीमा का दावा है कि पबजी गेम के जरिए उसका संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ. दोनों में प्यार हुआ. इसके बाद सीमा पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों को लेकर वीजा के जरिए नेपाल पहुंची. वहां से उसने सचिन को फोन किया और फिर बस के जरिए भारत में दाखिल हुई.

यह भी पढ़ें: चर्च के पादरी ने 21 साल की युवती को किया गर्भवती, फिर अबॉर्शन के लिए किया मजबूर, मौत के बाद फरार

सीमा ने कहा- मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाना चाहूंगी
मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीमा ने कहा कि मैं अब कभी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहूंगी. उसने कहा कि मुझे भारत पसंद आ गया है, और मैं यहीं रहूंगी. बताया जा रहा है कि वह दुबे-चुपके नोएडा में सचिन से शादी के बाद 50 दिन रही. फिर जब राज खुला तो सीमा और सचिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago