टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में राजस्थान के कोटा से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो हमलावर भी शामिल हैं. वहीं, एक आरोपी नाबालिग है.
मुंबई पुलिस ने बताया कि राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर तीनों शूटरों को दबोचा. जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
यह ट्रेन पुणे से उत्तर की ओर चलती है और मुंबई महानगर क्षेत्र से गुजरते हुए कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर निर्धारित ठहराव करती है. इसके बाद यह गुजरात और मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करती है. जयपुर की ओर बढ़ने से पहले ट्रेन कोटा जंक्शन पर रुकती है. मुंबई पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले मुंबई क्षेत्र से इस ट्रेन में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, ट्रेन के कोटा स्टेशन पहुंचने पर कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
बताया गया कि तीन लोगों में से दो वही हमलावर हैं, जिन्होंने रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की थी. फिलहाल, तीनों लोगों से कोटा पुलिस पूछताछ कर रही है.
मुंबई पुलिस के अनुसार, दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं. इनमें से 17 वर्षीय फूल सिंह पुत्र नरेश, बड़ोदा थूथन का रहने वाला है, जबकि 18 वर्षीय रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का निवासी है. इसके अलावा, तीसरा आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराई गांव का रहने वाला है.
बता दें कि यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया. फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी.
ये भी पढ़ें- ‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय अभिनेता टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए. इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी. वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…