Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये कायर लोग हैं, जो छिपकर हमला करने की कोशिश करते हैं.

tiger-shroff-firing-case-devendra-fadnavis-warning-lawrence-bishnoi-gang-mumbai-police

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम

Tiger Shroff Firing Case: कल 19 अक्टूबर दिन रविवार को मुंबई में अभिनेटा टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है. अब इस गोलीबारी के मामले में महाराष्ट्र सरकार भी कूद गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. यह एक गंभीर और निंदनीय घटना है. मुंबई पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और उन पर काम किया जा रहा है. संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. हम उनके आकाओं का भी पता लगाएंगे, जो कहीं छिपकर वहां से निर्देश दे रहे हैं.

‘ये कायर लोग हैं’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा,

इनमें से कोई भी महाराष्ट्र में बैठकर काम नहीं कर रहा है. राज्य के भीतर से काम करने वाले लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. ये लोग महाराष्ट्र के बाहर या विदेश से काम कर रहे हैं. हम उन राज्यों के साथ समन्वय करेंगे, जहां से ये लोग अपनी गतिविधियां चला रहे हैं. विदेश से काम करने वालों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार की मदद भी ली जाएगी. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि ये कायर लोग हैं, जो छिपकर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा.

किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों को धमकी देने में शामिल किसी भी गैंग या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा,

चाहे कोई भी गैंग हो या व्यक्ति, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. मुंबई पुलिस जानती है कि धमकियां देकर अपनी गतिविधियां चलाने वालों से कैसे निपटना है. इस संबंध में हम पहले ही अनुरोध भेज चुके हैं और कार्रवाई चल रही है.

मुंबई पुलिस करेगी कार्रवाई

जैसा कि मैंने कहा, उनके आका कहीं भी छिपे हो सकते हैं. इस प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगेगा, लेकिन हम कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. मुंबई पुलिस पहले भी यह साबित कर चुकी है कि वह दुनिया में कहीं से भी अपनी गतिविधियां चलाने वाले अपराधियों का पता लगा सकती है.

ये भी पढ़ें- Who is Anil Pandit: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के सरगना की पूरी कुंडली

इस घटना से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया जाएगा और सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. मुंबई पुलिस एक बेहद पेशेवर पुलिस बल मानी जाती है और ऐसी घटना के बाद जो भी जरूरी होगा, वह सभी कदम उठाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital