शब्बीर शाह. (फोटो: IANS)
दिल्ली की तिहाड़ जेल प्रशासन ने आतंकी से अलगाववादी नेता बने शब्बीर अहमद शाह की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शब्बीर शाह को समय-समय पर सभी आवश्यक मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं और उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है.
तिहाड़ जेल मुख्यालय, जनकपुरी की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शब्बीर शाह को 26 जून 2025 को कुछ पेशाब से संबंधित समस्याओं के चलते नियमित ओपीडी परामर्श के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था.
डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आगे के परीक्षणों और मूल्यांकन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी आवश्यक जांच की गईं.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में उपयुक्त इलाज दिया जा रहा है.”
साथ ही यह भी कहा गया कि जेल प्रशासन द्वारा शब्बीर शाह को नियमित तौर पर सभी चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है. इस प्रेस नोट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर उनकी हालत को लेकर जो भी भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, वह बिना आधार के और तथ्यात्मक रूप से गलत है.
ये भी पढें: सर्वसम्मति से चलता है SCO, राजनाथ सिंह का दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करना सही फैसला: एस जयशंकर
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…