Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आतंकी से अलगाववादी नेता बने शब्बीर शाह की खराब तबीयत की अफवाहों को तिहाड़ जेल ने किया खारिज, कहा- हालत स्थिर

जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शब्बीर शाह को समय-समय पर सभी आवश्यक मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं और उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है.

शब्बीर शाह. (फोटो: IANS)

दिल्ली की तिहाड़ जेल प्रशासन ने आतंकी से अलगाववादी नेता बने शब्बीर अहमद शाह की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शब्बीर शाह को समय-समय पर सभी आवश्यक मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं और उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है.

तिहाड़ जेल मुख्यालय, जनकपुरी की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शब्बीर शाह को 26 जून 2025 को कुछ पेशाब से संबंधित समस्याओं के चलते नियमित ओपीडी परामर्श के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था.

डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आगे के परीक्षणों और मूल्यांकन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी आवश्यक जांच की गईं.

तबियत को लेकर फैलाई जा रहीं भ्रामक जानकारी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में उपयुक्त इलाज दिया जा रहा है.”

साथ ही यह भी कहा गया कि जेल प्रशासन द्वारा शब्बीर शाह को नियमित तौर पर सभी चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है. इस प्रेस नोट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर उनकी हालत को लेकर जो भी भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, वह बिना आधार के और तथ्यात्मक रूप से गलत है.


ये भी पढें: सर्वसम्मति से चलता है SCO, राजनाथ सिंह का दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करना सही फैसला: एस जयशंकर


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital