देश

Primary Schools: यूपी में प्राइमरी स्कूलों का बदला समय, अब इतने बजे लगेगी कक्षा और इस समय होगा लंच, देखें पूरी जानकारी

Changed Timings of Primary Schools of UP: प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी नियमानुसार अक्टूबर शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा स्कूलों का समय बदल दिया गया है. जहां एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है तो वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक के समय में बदलाव रहता है और सुबह 9 बजे से तीन बजे तक स्कूल खोले जाते हैं. इस दौरान 15 मिनट की प्रार्थना सभा व योगाभ्यास भी होता है. तो वहीं गर्मियों में लंच ब्रेक जहां सुबह 10:30 से 11 बजे तक होता हैं, तो वहीं अब यानी सर्दियों में लंच ब्रेक दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होगा.

बता दें प्रत्येक वर्ष सर्दी और गर्मी के मौसम को देखते हुए यह बदलाव किया जाता है. इसी को देखते हुए इस बार भी एक अक्टूबर से समय में बदलाव कर दिया गया है. इसी के साथ ही एक अक्टूबर से 31 मार्च तक के लिए प्रार्थना और भोजनावकाश का भी समय बदल गया है. बता दें कि प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को जब नया सत्र शुरू होता है तो स्कूल का समय गर्मी के मौसम को देखते हुए बदल दिया जाता है. यानी एक अप्रैल के सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल खुलता है और यह नियम 30 सितम्बर तक लागू रहता है और जैसे ही 1 अक्टूबर यानी सर्दी का मौसम शुरू होने का आहट होती है, वैसे ही बच्चों के हित में स्कूल का समय बदल दिया जाता है. यानी एक अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- UP News: सपा सांसद एसटी हसन का चौंकाने वाला बयान, बोले- देश में लागू हो शरीयत कानून, रेप के दोषियों को इस्लामी कानून में मिले सजा

रविवार को खुले रहे बेसिक स्कूल, चला सफाई अभियान

बता दें कि गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को पूरे देश में स्वच्छता पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसी को देखते हुए एक अक्टूबर यानी रविवार को भी प्रदेश के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल खुले रहे और स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत एक घंटे के लिए स्कूलों में श्रमदान किया गया. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर बेसिक और माध्यमिक स्कूलों मे प्रभात फेरी निकालने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को स्वच्छता के मायने समझाए जा सकें. इसी के साथ शिक्षकों को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई को लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के भी निर्देश दिए गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 hours ago