देश

कलकत्ता HC के जज की टिप्पणी पर TMC नाराज, कुणाल घोष बोले- बंगाल सरकार के पास बुलडोजर है, जानें क्या है पूरा मामला

West Bengal: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘बुलडोजर नीति’ की चर्चा अब पश्चिम बंगाल में भी हो रही है. एक मामले की सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने बुलडोजर का जिक्र किया तो प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी नाराज हो गई. जज ने यह टिप्पणी कोलकाता नगर निगम को लेकर अवैध निर्माण पर की थी. उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा था कि कोलकाता नगर निगम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से बुलडोजर किराए पर ले सकता है. वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को टीएमसी विरोधी बता दिया है.

West Bengal: जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पब्लिसिटी चाहते हैं- कुणाल घोष

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के एक करीबी सूत्र ने मीडिया से बताया कि ये टिप्पणी मजाक के रूप में की गई थी जिसे रिकॉर्ड पर भी नहीं लिया गया था. वहीं, टीएमसी इस टिप्पणी से नाराज है. पार्टी के नेता कुणाल घोष ने कहा,”जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पब्लिसिटी चाहते हैं. वे फेमस होना चाहते हैं. सीपीएम अभी कमजोर है, रेस में नहीं है इसलिए वे बीजेपी की तरफ कोशिश कर रहे हैं.” घोष ने आगे कहा,”अगर बुलडोजर की जरूरत हुई तो पश्चिम बंगाल सरकार के पास बुलडोजर है. नगर निगम के पास भी बुलडोजर है. वे(जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय) पूरी तरह से और अनुवांशिक रूप से टीएमसी विरोधी हैं. वे सम्मान पाना नहीं चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें- Delhi News: मौसी की बेटी से करना चाहता था शादी, लड़की ने किया मना तो आरोपी इरफान ने सिर पर रॉड मारकर कर दी हत्या, पुलिस पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

बीजेपी ने किया पलटवार

वहीं जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की टिप्पणी और टीएमसी को लेकर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. राज्य में बीजेपी नेता शिशिर बजोरिया ने कहा,”कभी कहा जाता था कि बंगाल जो आज सोचता है, भविष्य में भारत वही सोचेगा लेकिन आज बंगाल अवैध कारनामों के लिए जाना जा रहा है. ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कलकत्ता हाई कोर्ट को ये कहना पड़ रहा है कि अगर उन्हें अवैध निर्माण को रोकना नहीं आता तो वे यूपी से बुलडोजर ले सकते हैं. इस सरकार(टीएमसी) का अंत करीब है.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago