होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सरकार महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लाती है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है. ऐसे ही आज हम एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की मदद दी जाती है. यह राशि केवल केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाती है. परिवार का कोई अन्य सदस्य इसका लाभ नहीं उठा सकता.
देशभर में कुपोषित बच्चे पैदा न हों इसके लिए सरकार ने मातृत्व वंदना योजना शुरू की है. इसके तहत गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. सरकार बच्चों की देखभाल और बीमारियों की रोकथाम के लिए 6000 रुपये देती है. इस योजना के लिए गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.
मातृत्व वंदना योजना 1 जनवरी 2017 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद गर्भवती महिलाओं को यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है. वहीं, आखिरी किस्त 1000 रुपये सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है. इस योजना के पहले चरण में गर्भवती महिलाओं को 1000 रुपये, दूसरे चरण में 2000 रुपये और तीसरे चरण में 2000 रुपये दिए जाते हैं.
केंद्र सरकार से मिलने वाली रकम सीधे गर्भवती महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाती है. अगर आपको इसके आवेदन में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर जा सकते हैं. यहां आप योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आप यहां से फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं और संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं.
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…