देश

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

West Bengal Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होना होगा। अभिषेक बनर्जी और रुजीरा बनर्जी ने ईडी द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला दिया है। अभिषेक बनर्जी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि ईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर चुकी है। ईडी आखिरी बार 2022 में और उनकी पत्नी से 2023 में पूछताछ की थी।

समन की प्रक्रिया धारा 50 में निर्धारित नहीं: कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने कहा था कि समन की प्रक्रिया धारा 50 में निर्धारित नहीं है। प्रक्रिया धारा 160 सीआरपीसी की तरफ से निर्धारित की गई है। सिब्बल ने कहा था कि कुछ भी असंभव नहीं है। इस पर जस्टिस बेला त्रिवेदी ने कहा था कि उन्होंने समन के प्रारूप पर भरोसा किया। जिसपर कपिल सिब्बल ने कहा था कि यह कोड के साथ असंगत नहीं है। कोड़ का पालन क्यों नहीं किया जाना चाहिए? धारा 160 सीआरपीसी अभियुक्त और गवाह दोनों पर लागू होता है। सिब्बल ने कहा था कि ईडी कोलकाता में पूछताछ क्यों नही कर सकती है। सिब्बल के मुताबिक ईडी ने धारा 50(1) PMLA के तहत क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के मुद्दे का जवाब नहीं दिया है।

सिब्बल ने कहा था कि मामला कोलकाता में दर्ज है इसलिए ईडी वही पूछताछ करे। दिल्ली में नही। वही ईडी की ओर से पेश वकील ने अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर याचिका का विरोध किया था और कहा था कि ईडी के पास यह अधिकार है कि वह अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती है। बतादें कि अभिषेक बनर्जी ने ईडी द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। 10 जुलाई 2023 मो सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को राहत देने से इंकार कर दिया था और मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

ईडी ने कब जारी किया था समन

अभिषेक बनर्जी को ईडी ने 8 जून 2023 को समन जारी कर 13 जून को पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन अभिषेक बनर्जी ने ईडी ऑफिस जाने से इंकार कर दिया था। अभिषेकबनर्जी का कहना था कि पंचायत चुनाव के दौरान उनके पास बहुत कम समय होता है। चुनाव खत्म होने के बाद ही वह ईडी कार्यालय आ सकते है। अभिषेक बनर्जी का कहना था कि मेरी शिष्टाचार मेरी कमजोरी नही है। जब आप बुलाएंगे तो मुझे जाने की जरूरत नही है। मुझे पंचायत चुनाव से पहले ईडी कार्यालय जाकर 10-12 घंटे समय बर्बाद करने के लिए नही है। पंचायत चुनाव के बाद जब भी बुलाएंगे तो मैं जरूर आऊंगा। अभिषेक बनर्जी चाहते हैं कि उनसे दिल्ली में पूछताछ ना कर ईडी कोलकाता में ही पूछताछ करें।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

14 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

50 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago