दिल्ली मेट्रो में मारपीट की तस्वीर.
Delhi Metro fighting video: सोमवार, 9 सितंबर को सुबह तकरीबन सात बजे दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाईन मेट्रो में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दो युवकों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. मेट्रो में मारपीट की घटना को लेकर यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लंबे कद का एक युवक शराब के नशे में धुत है. उसने कई यात्रियों के साथ अभद्रता करने के बाद एक यात्री से मारपीट करने लगा.
मज़े की बात यह है कि CISF के दो जवान कोच में मौजूद थे फिर भी वे दिल्ली मेट्रो में मारपीट की इस घटना को हल्के में ले रहे थे. हालांकि, बाद में तीन सुरक्षकिर्मयों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को कंट्रोल किया.
बता दें कि वीडियो में जो दिख रहा है वो लड़ाई का दूसरा भाग है. दिल्ली के मजेंटा लाईन की मेंट्रो में मारपीट की ये घटना आगे से दूसरे यानी महिला कोच के बाद वाले कोच में घटित हुई. आये दिन दिल्ली मेट्रो में मारपीट की घटना आम बात है.
हैरान करने वाली बात है कि आखिर शराब पीकर मेट्रो में घुसने की अनुमति कौन दे रहा है? ऐसी घटनाओं पर मेट्रो के अधिकारी या CISF के अधिकारी या दिल्ली पुलिस कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करती?
भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…
सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…
JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…