ममता बनर्जी और जवाहर सरकार.
Kolkata Rape Murder: टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी से अपने इस्तीफे की पेशकश की है. टीएमसी नेता जवाहर सरकार ने सोशल मीडिया पर किए अपने ट्वीट में लिखा- “मैं आरजी कर अस्पताल में हुए भयानक बलात्कार-हत्याकांड के बाद सबसे सहज जन आंदोलन को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गलत तरीके से संभालने के कारण सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं. इसके अलावा उन्होंने राजनीति छोड़ने की घोषणा भी की है. इस संबंध में उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- मैं राजनीति छोड़ रहा हूं, न्याय के लिए लोगों के संघर्ष में उनके साथ खड़ा होने के लिए मूल्यों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अपरिवर्तित है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बताया कि वे आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर महिला के साथ रेप केस और भ्रष्टाचार के मामलों की वजह से अपना इस्तीफा सौंपना चाहते हैं. इस पत्र में जवाहर सरकार ने लिखा, ”मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैंने संसद और इससे जुड़ी राजनीति से इस्तीफा देने का फैसला किया है. राज्यसभा में सांसद के तौर पर पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधित्व और पश्चिम बंगाल की समस्याओं को उठाने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद.”
जवाहर सरकार ने अपने पत्र में आगे लिखा कि 2022 में ही मैंने सार्वजनिक बयान में कहा था कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी और राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. उसके बाद मुझे वरिष्ठ नेताओं ने धमकाया लेकिन मैंने उस वक्त इस्तीफा नहीं दिया. क्योंकि, मुझे लगा था कि आप इसके खिलाफ जरूर कुछ करेंगी. इसने ना केवल मुझे बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता को भी दुःख पहुंचाया है. पत्र के आखिरी में सरकार ने लिखा- “मैं पश्चिम बंगाल से संबंधित मुद्दों पर आपसे मिलकर बात करना चाहता था मगर मौका नहीं मिला.”
-भारत एक्सप्रेस
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…