देश

बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में बगावत! 100 पार्षदों का इस्तीफा, ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम भी छोड़ना चाहते हैं पद

TMC Internal Revolt: बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली हार के बाद पार्टी के अंदर हलचल तेज हो गई है. पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. इसी बीच टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के रुख ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. मंगलवार को उन्होंने पार्टी के छह विधायकों के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

दरअसल, काकोली घोष ने हाल ही में टीएमसी के बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले उन्हें संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से हटाकर उनकी जगह कल्याण बनर्जी को जिम्मेदारी दी गई थी. उस फैसले के बाद काकोली ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था कि चार दशक की वफादारी का उन्हें यही इनाम मिला है. ऐसे में बीजेपी सरकार की आधिकारिक बैठक में उनकी मौजूदगी को सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है.

कई विधायक भी हुए शामिल

इस बैठक में काकोली घोष के अलावा देगंगा से विधायक अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर की बीना मंडल, हरोआ के मोहम्मद अब्दुल मतीन समेत बसीरहाट इलाके के अन्य विधायक भी शामिल हुए. बैठक में उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली जिलों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

हालांकि बैठक में शामिल टीएमसी नेताओं ने इसे सिर्फ विकास कार्यों से जुड़ा कार्यक्रम बताया. विधायक बीना मंडल ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर बैठक में पहुंची थीं. वहीं मोहम्मद अब्दुल मतीन ने भी कहा कि राज्य सरकार की ओर से निमंत्रण मिला था, इसलिए वह विधायक के तौर पर शामिल हुए.

शुभेंदु अधिकारी ने बताया नई शुरुआत

बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे बंगाल की राजनीति में नई शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब उनके विधायकों को प्रशासनिक बैठकों में नहीं बुलाया जाता था, लेकिन अब सरकार ने सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता को डबल इंजन सरकार का फायदा मिलना चाहिए और राजनीतिक लड़ाई सिर्फ चुनाव तक सीमित रहनी चाहिए.

100 पार्षद दे चुके हैं इस्तीफा

उधर, टीएमसी के भीतर बढ़ती नाराजगी अब नगर निकायों तक पहुंच चुकी है. पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग नगरपालिकाओं के करीब 100 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं. इससे कई नगर निकायों में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है और बीजेपी को वहां अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिलता दिख रहा है. ऐसी भी चर्चा है कि अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले कई नगरपालिका बोर्ड भंग किए जा सकते हैं.

ममता के कई सहयोगियों ने छोड़ा पद

आजतक बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के मेयर और ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी फिरहाद हाकिम ने भी पद छोड़ने की इच्छा जताई है. हालांकि ममता बनर्जी ने हाल ही में पार्षदों से इस्तीफा न देने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के भीतर असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा.

ये भी पढ़ें- Bakrid 2026: बकरीद के लिए ‘खस्सी बकरा’ ही क्यों है नंबर-1 चॉइस? नॉर्मल बकरे से कितने होते हैं अलग, जानिए

1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाने के बाद से पार्टी शायद पहली बार इतने बड़े अंदरूनी संकट का सामना कर रही है. अब तक हर मुश्किल दौर में ममता बनर्जी पार्टी को एकजुट रखने में सफल रही थीं, लेकिन इस बार हालात पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

10 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

11 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

23 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

27 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

31 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 hour ago