देश

‘अब तो राहुल गांधी के ननिहाल इटली ने भी मान लिया…’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

Acharya Pramod Krishnam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर तारीफ की. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह दौर भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम काल है. उनका कहना है कि अब राहुल गांधी का ननिहाल इटली भी इस बात को मान चुका है, लेकिन उन्हें ये बात नहीं समझ आती.

उन्होंने कहा कि साल 2014 का चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक चुनाव नहीं था, बल्कि देश की दिशा बदलने वाला चुनाव था. उस समय भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाकर जनता के सामने पेश किया था और देश की जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर स्वीकार किया. पिछले 12 वर्षों का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ‘रामराज्य’ के रूप में याद किया जाएगा.

मोदी सरकार सनातन को दे रही बढ़ावा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ राजनीति नहीं की, बल्कि देश की संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का काम किया. चाहे सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना हो, गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करनी हों, देश की सीमाओं की सुरक्षा करनी हो या अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलानी हो, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले हों या देश की सुरक्षा को मजबूत करने के कदम, मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर मजबूत नेतृत्व दिखाया.

मोदी सरकार ने धार्मिक स्थलों का किया विकास

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को भी मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर उज्जैन महाकाल लोक, सोमनाथ, बाबा केदारनाथ और अयोध्या में राम मंदिर तक, देश के धार्मिक स्थलों का भव्य विकास हुआ है. 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना केवल एक धार्मिक घटना नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है. इसके साथ ही कल्कि धाम के शिलान्यास को भी उन्होंने सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक कदम बताया.

उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने और महिला आरक्षण बिल जैसे फैसलों ने देश की राजनीति और समाज दोनों में बड़ा बदलाव लाया. मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और दुनिया में भारत की नई पहचान बनाई. आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को स्वीकार कर रही है और यह सब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है.

दुनिया पीएम मोदी की ताकत को समझ चुकी है

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी की ताकत को समझ चुकी है, लेकिन विपक्ष अभी भी उन्हें समझ नहीं पाया. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के ननिहाल इटली और रोम तक को मोदी का प्रभाव समझ में आ गया, लेकिन राहुल गांधी अभी भी केवल आलोचना करने में लगे हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट का एक पैकेट भेजना चाहिए ताकि उन्हें भी ‘स्वाद’ समझ में आए.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित है. उनका हर पल देश सेवा के लिए है. चाहे दीपावली हो या होली, प्रधानमंत्री अक्सर देश के जवानों के बीच नजर आते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं. आचार्य ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी होना मुश्किल है. जो लोग भारत से प्रेम करते हैं, वे मोदी से नफरत नहीं कर सकते और जो मोदी से नफरत करते हैं, वे भारत से प्रेम नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में सजायाफ्ता और 6 हत्याओं के दोषी ने 10 घण्टों की पैरोल पर आकर मेरठ में किया निकाह

उनके अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का जितना काम मौजूदा सरकार में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने गांव-गरीब तक विकास पहुंचाने का काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

26 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago