जयंत चौधरी (फाइल फोटो)
UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी में जमकर उठापटक जारी है. कोई किसी दल में शामिल हो रहा है तो कोई किसी दल में और जमकर बयानबाजी जारी है. इसी के साथ अटकलों का बाजार भी गर्म है. इसी बीच जाट नेता व राष्ट्रीय लोक दल (RLD) चीफ जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने के कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे.
दरअसल उन्होंने दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में हुए मतदान में वोट नहीं किया था, इसी के बाद से उनके एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी. वहीं अब मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में उनके शामिल होने या न होने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुम्बई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में हिस्सा लेंगे.
बता दें कि दिल्ली सेवा बिल को लेकर वोट न करने के बाद जयंत चौधरी को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. आरएलडी के सभी विधायकों की मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई थी. ये कहा जाने लगा था कि जाट नेता अब NDA में शामिल होने वाले हैं, लेकिन इसको लेकर आरएलडी की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया था. हां ये जरूर कहा गया था कि गन्ना की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर और बाढ़ के दंश से जूझ रहे किसानों को राहत देने की मांग को लेकर आरएलडी के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. आरएलडी की ओर से मीडिया को ये भी जानकारी दी गई थी कि ये मुलाकात किसानों के हितों की मांग को लेकर थी, इसमें कोई सियासी मतलब नहीं था.
ये भी पढ़ें- संसद में अधीर रंजन के बयान पर हंगामा, BJP ने कहा- ‘माफी मांगें’, रिकॉर्ड से हटाई गई PM मोदी पर की गई टिप्पणी
हालांकि अब जब उनका बयान सामने आ गया है कि वह विपक्ष के “इंडिया” गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे, तब भी राजनीतिक गलियारों में ये सवाल पीछा नहीं छोड़ रहा है कि, “कही RLD और भाजपा में कोई खिचड़ी तो नहीं पक रही ?” फिलहाल ये तो वक्त बताएगा. वहीं जयंत के करीबी सूत्रों की मानें तो दिल्ली सेवा बिल में वोटिंग के दौरान जयंत अपनी पत्नी के स्वास्थ्य कारणों की वजह से उपस्थित नहीं हो सके थे. वहीं अब जो बयान सामने आ रहा है वो ये कि उन्होंने खुद कहा है कि वह पूरी तरह से मुम्बई में गठबंधन की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…