देश

“तो हर स्थिति में फैसला हमारे पक्ष में ही रहा..हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन….”, राहुल गांधी पर मुकदमा करने वाले BJP विधायक की सामने आयी प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है. अब राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल कर दी जाएगी. वहीं कांग्रेस नेता के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर करने वाले याचिकाकर्ता और बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लिकन वह सेशन कोर्ट में अपना मुकदमा लड़ते रहेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा था कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं. इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ. कोर्ट ने कहा कि राहुल को अधिकतम सजा दी गयी है, जिस पर हम रोक लगा रहे हैं. इसके अलावा ट्रायल कोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट दोनों ने ही अधिकतम सजा दिए जाने का कोई कारण नहीं बताया है.

हर स्थिति में फैसला हमारे पक्ष में ही रहा- याचिकाकर्ता

राहुल को SC से बड़ी राहत मिलने के बाद बीजेपी विधायक और याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं लेकिन सेशन्स कोर्ट में अपनी लड़ाई लड़ता रहूंगा. उन्होंने कहा कि 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक को कोलार में एक चुनावी रैली में पूरी मोदी जाति का अपमान किया था, जिसके लिए हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात में ट्रायल कोर्ट ने उनको अधिकतम सजा सुनाई थी. इसके बाद सेशन्स कोर्ट और आखिर में गुजरात हाईकोर्ट ने भी उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई तो हर स्थिति में फैसला हमारे पक्ष में ही रहा”.

उन्होंने आगे कहा कि, “ऐसा बहुत ही असाधारण स्थिति में होता है कि ट्रायल कोर्ट से सजा पाए व्यक्ति की सजा पर रोक लग जाए. राहुल गांधी के मामले को सुनने वाली पीठ ने भी उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा था कि आप अपवाद वाला आदेश मांग रहे हैं. हम सजा पर रोक लगा सकते हैं लेकिन दोष पर नहीं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

24 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago